अर्जुन रामपाल का ग्रे डिवोर्स, जानिए क्या होता है Grey Divorce, क्यों सामान्य तलाक से ज्यादा दर्द देता है ये
Arjun Rampal: अर्जुन रामपाल बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता हैं। वह कई सुपरहिट फिल्मों में अपना जलवा दिखा चुके हैं। अर्जुन रामपाल की लव लाइफ भी काफी चर्चा में रही है। अर्जुन रामपाल ने साल 2019 में पत्नी मेहर जेसिया से डिवोर्स लिया था। फिलहाल वह अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं।

अर्जुन रामपाल ने भी झेला ग्रे डिवोर्स का दर्द
अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया की दो बेटियां हैं। दोनों की शादी 21 साल चली थी। मेहर जेसिया संग अर्जुन रामपाल का तलाक ग्रे डिवोर्स की श्रेणी में आता है। ग्रे डिवोर्स साधारण तलाक से ज्यादा तकलीफ दायक होता है। आइए जानते हैं क्या होता है ये ग्रे डिवोर्स और क्यों ज्यादा तकलीफ देता है ये:

क्या होता है ग्रे डिवोर्स (What is Grey Divorce)
जब कोई कपल उम्र में 50 के करीब पहुंच कर तलाक लेता है या फिर 20 साल से ज्यादा समय तक शादीशुदा जीवन में रहकर डिवोर्स लेता है तो उसे ग्रे डिवोर्स कहते हैं। यह सामान्य तलाक से ज्यादा दर्द भरा रहता है।

क्यों ज्यादा तकलीफ देता है ग्रे डिवोर्स
ग्रे डिवोर्स में आप उस शख्स से उम्र के ऐसे पड़ाव पर अलग होते हैं जिसके साथ आपने एक लंबा समय बिताया होता है। साथ मिलकर कई सपने देखे होते हैं, सुख-दुख साथ बांटे होते हैं। ऐसे में अलग होना किसी सजा से कम नहीं होता।

क्यों बढ़ रहे ग्रे डिवोर्स के मामले
ग्रे डिवोर्स के मामलों में वृद्धि के कई कारण हैं, जिनमें बदलते सामाजिक मानदंड, बढ़ती जीवन प्रत्याशा, आर्थिक स्वतंत्रता, भावनात्मक दूरी और बच्चों के बड़े हो जाने के बाद एम्प्टी नेस्ट सिंड्रोम मुख्य तौर पर शामिल हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का मानना है कि उम्र बढ़ने के साथ जीवन के प्रति दृष्टिकोण बदल जाता है, जिससे कुछ जोड़े अपने मूल्यों और प्राथमिकताओं में अंतर महसूस करते हैं। चाहे भावनात्मक हो या शारीरिक, विवाह में अंतरंगता की कमी भी ग्रे डिवोर्स का कारण बन सकती है।

फिल्मी स्टाइल में मौत की नींद सुलाता है यह सांप, गर्मी में सोते हुए इंसान को बनाता है शिकार

नायाब है UP का 596 KM लंबा एक्सप्रेसवे, फाइटर प्लेन करेंगे लैंडिंग टेक ऑफ; मिलेगा एयर शो का मारक मजा

अनिल कुंबले ने चुन लिए IPL 2025 के प्लेऑफ की चार टीमें

देश के इस नामी कॉलेज से पढ़ी हैं IAS अनु कुमारी, जानें UPSC में कितने थे नंबर

मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, IPL में बना दिया महारिकॉर्ड

Video: दूल्हे ने लगा ली पूरी ताकत लेकिन दुल्हन के हाथ से नहीं छीन पाया अंगूठी, लोग बोले- अभी से निकल गई दम

हार के बाद लखनऊ को एक और झटका, कप्तान पंत पर लगा भारी जुर्माना

अंतरिक्ष में जीवन की नई उम्मीद? वैज्ञानिकों ने पुष्टि के लिए और अध्ययन पर दिया जोर

कार्रवाई या दिखावा? लश्कर और जैश के आतंकियों को पनाह और TTP के आतंकियों का एनकाउंटर; 54 मारे गए

तमिलनाडु की स्टालिन सरकार से दो बड़े मंत्री OUT, सेंथिल बालाजी और पोनमुडी ने दिया इस्तीफा; जानें कारण
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited