एक दिन की दुल्हन दीपिका-ऐश्वर्या का सुहागिन लुक देख धड़केगा दिल, सिंदूरी मांग.. सुर्ख लाल चूड़ा पहन ससुराल की प्यारी बहू बनने में सबसे आगे थी ये हसीना
आलिया भट्ट से लेकर दीपिका, ऐश्वर्या तक के शादी के बाद वाले पहले लुक्स बेहद खूबसूरत रहे हैं। सुहागिन लुक में अपनी पसंदीदा हिरोइन्स को पहली बार देख हर कोई दिल खो बैठा था। यहां देखें दीपिका ऐश्वर्या ही नहीं कैटरीना-कियारा तक में कौन लगा था शादी के बाद सबसे बेस्ट।

एक दिन की दुल्हनें
दीपिका-ऐश्वर्या से लेकर आलिया करीना तक के शादी के बाद वाले पहले पहले लुक्स ने सोशल मीडिया हिला कर रख दिया था। लाल-साड़ी में ऐश्वर्या करीना को देख तो जमाना दीवाना हो गया था। बेशक ही सुर्ख लाल साड़ी, सिंदूर में करीना कमाल लगी थीं।

कैटरीना का पहला लुक
शादी के बाद पति का हाथ थामे कैटरीना बहुत ही खूबसूरत पीच गुलाबी स्ट्रेट कुर्ता और चूड़ीदार पहने स्पॉट हुई थीं। चूड़ा, सिंदूर में वे गजब लगी थीं।

प्रियंका का पहला लुक
शादी के बाद प्रियंका बहुत ही खूबसूरत सी नीली साड़ी में स्पॉट हुई थीं। मेहंदी, सिंदूर, मंगलसूत्र, चूड़े में वे बेहद प्यारी लग रही थीं।

दीपिका और ऐश्वर्या का पहला लुक
दीपिका ने शादी के बाद कुर्ता, चूड़ीदार, जूती के साथ खूबसूरत लाल बनारसी दुपट्टा कैरी किया था। वहीं बनारसी बूटी वर्क की साड़ी में गोल गले का ब्लाउज पहने ऐश्वर्या भी किसी महारानी से कम नहीं लगी थीं।

कियारा का पहला लुक
कियारा आडवाणी के सूट वाले आफ्टर वेडिंग दोनों ही लुक्स खूब वायरल हुए हैं। लाल सूट तो पीला स्वीटहार्ट नेक वाला सूट आज तक गर्ल्स में फेवरेट है। ससुराल की प्यारी बहू बनने में कियारा ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

आलिया का पहला लुक
आलिया ने शादी के बाद गुलाबी रंग का सूट और प्लाजो पहना था। फ्लोरल कुर्ता ऑर्गेंजा दुपट्टा के साथ ब्राइडल मेहंदी लगी आलिया प्यारी लगी थीं।

WPL की चैंपियन बनने वाली टीमें, मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास

दिल्ली विश्वविद्यालय या फिर JNU, जानें कौन सी यूनिवर्सिटी है बेस्ट

IQ TEST: किस भाभी के पास है चाबी, ढूंढ लिया तो कहलाएंगे नजरों के बादशाह

शनि ग्रह का बढ़ा कद, जुपिटर छूटा काफी पीछे; मिल गए और 128 नए चंद्रमा

विराट ने बताया कब लेंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

60 साल के आमिर खान के प्यार में कैसे दीवानी हुई गौरी स्प्रैट, अब जाकर बताया दिल का हाल

IRCTC Tour Package: महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थल की करें सैर, 4 दिन का है टूर पैकेज, इतना होगा खर्चा

DA News Today: DA में बंपर बढ़ोतरी! सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगा बड़ा धमाका, क्या 2025 में DA बढ़कर 57% होगा?

सिकंदर रिलीज से पहले बदला-बदला दिखा भाईजान का अंदाज, फंकी लुक में हुए स्पॉट तो फैंस ने कर डाली ये डिमांड

Gold smuggling case: रान्या राव के सौतेले पिता पर बड़ा एक्शन! हिरासत पर एक्ट्रेस को पड़े कई थप्पड़
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited