बच्चों के लिए एक टांग पर खड़ी रहती हैं ये बॉलीवुड मम्मीयां, जान से ज्यादा करती हैं प्यार, शेयर करती हैं ऐसा गजब रिश्ता

आलिया भट्ट से लेकर ऐश्वर्या राय तक ये बॉलीवुड हसीनाएं अपनी बच्चियों के लिए हमेशा एक टांग पर खड़ी रहती हैं। घर, करियर के साथ बच्चों को संभालने में इन्होने कोई कसर नहीं छोड़ी है, वहीं आज मदर्स डे पर इनके मदरहुड की कहानी जानना बहुत दिलचस्प है। देखें आलिया भट्ट राहा कपूर का रिश्ता कैसा है, आराध्या संग ऐश्वर्या कैसे रहती हैं।

बॉलीवुड की बेस्ट मम्मीयां
01 / 05

बॉलीवुड की बेस्ट मम्मीयां

आलिया भट्ट तो ऐश्वर्या राय दोनों का ही रिश्ता अपनी अपनी बच्चियों के साथ बहुत खास है। दोनों ने अपने करियर के साथ बच्चों को संभाल बेहतरीन मां होने का फर्ज निभाया है। आलिया को राहा का चेहरा देखकर ही एनर्जी आ जाती है।

करीना कपूर खान
02 / 05

करीना कपूर खान

दो बेटों की मां करीना कपूर के लिए मां बनने का एहसास जिंदगी के सबसे खास एहसास में से एक है। और उन्होने बताया कि, शायद ही जिंदगी में कोई और ऐसी चीज होगी जो उन्हें उनके बच्चों से ज्यादा खुशी देती है।

प्रियंका चोपड़ा
03 / 05

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा के लिए उनकी प्यारी बेटी मालती जीवन की सबसे बड़ी खुशी और तोहफा है।

अनुष्का शर्मा
04 / 05

अनुष्का शर्मा

बेटी वामिका का अनुष्का संग रिश्ता बहुत ही ज्यादा खास और प्रोटेक्टिव है। अनुष्का ने मदरहुड के बारे में बताते हुए कहा था कि, वे इस जन्म में तो इसके बाद से सारे ही जन्मों में बिटिया के साथ रहना पसंद करेंगी।

दीपिका पादुकोण
05 / 05

दीपिका पादुकोण

दीपिका इस साल अपना पहला मदर्स डे मना रही हैं। और बिटिया दुआ के लिए अपना सब कुछ कुछ समय के लिए पीछे छोड़ चुकी हैं। दीपिका ने बताया कि वे हमेशा से एक मां बनना चाहती थीं, और अब वे इस जर्नी की एक एक चीज को एन्जॉय कर रही हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited