जरा सी एसिडिटी-गैस होने पर लेते हैं एंटासिड दवाएं, राहत देने वाली ये दवा शरीर को पहुंचा सकती है बड़ा नुकसान

एसिडिटी या गैस होते ही बहुत से लोग तुरंत एंटासिड या PPI दवा ले लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंबे समय तक इन दवाओं का इस्तेमाल सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? रिसर्च के अनुसार इन दवाओं का लगातार सेवन किडनी, दिमाग और शरीर के पोषक तत्वों के अवशोषण को प्रभावित कर सकता है। जानिए एंटासिड दवाओं के लंबे समय तक इस्तेमाल से सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

Authored by: विनीतUpdated Mar 9 2026, 13:03 IST
बार-बार एसिडिटी की दवा लेने के नुकसान01 / 07

बार-बार एसिडिटी की दवा लेने के नुकसान

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खानपान और तनाव के कारण एसिडिटी और गैस की समस्या बहुत आम हो गई है। ऐसे में कई लोग थोड़ी सी जलन या गैस होते ही तुरंत एंटासिड या एसिडिटी की दवा ले लेते हैं। ये दवाएं कुछ ही मिनटों में राहत जरूर देती हैं, लेकिन अगर इन्हें बार-बार और लंबे समय तक लिया जाए तो शरीर पर इसका उल्टा असर भी पड़ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक खासकर PPI यानी प्रोटोन पंप इन्हिबिटर दवाओं का लगातार इस्तेमाल कई गंभीर हेल्थ रिस्क बढ़ा सकता है।

तुरंत राहत देती हैं एंटासिड दवाएंImage Credit : Istock02 / 07

तुरंत राहत देती हैं एंटासिड दवाएं

एसिडिटी होने पर लोग आमतौर पर एंटासिड या PPI दवाओं का सहारा लेते हैं। ये दवाएं पेट में बनने वाले एसिड को कम करती हैं, जिससे जलन, खट्टी डकार और गैस जैसी परेशानियों से जल्दी राहत मिल जाती है। इसी वजह से बहुत से लोग बिना डॉक्टर की सलाह के भी इन दवाओं का इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन यही आदत आगे चलकर परेशानी की वजह बन सकती है।

लंबे इस्तेमाल से बढ़ सकता है किडनी रिस्कImage Credit : Istock03 / 07

लंबे इस्तेमाल से बढ़ सकता है किडनी रिस्क

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि PPI दवाओं का लंबे समय तक इस्तेमाल किडनी से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ा सकता है। कुछ रिसर्च में पाया गया है कि लगातार इन दवाओं का सेवन करने से क्रॉनिक किडनी डिजीज का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए अगर एसिडिटी बार-बार हो रही है तो दवा लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

दिमागी सेहत पर भी पड़ सकता है असरImage Credit : Istock04 / 07

दिमागी सेहत पर भी पड़ सकता है असर

कुछ स्टडीज में यह भी सामने आया है कि लंबे समय तक PPI दवाओं का सेवन दिमागी सेहत को भी प्रभावित कर सकता है। रिसर्च में यह आशंका जताई गई है कि इन दवाओं का लगातार उपयोग याददाश्त से जुड़ी समस्याओं और डिमेंशिया के खतरे को बढ़ा सकता है। हालांकि इस पर अभी और रिसर्च चल रही है, लेकिन विशेषज्ञ सावधानी बरतने की सलाह देते हैं।

शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमीImage Credit : Istock05 / 07

शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी

एंटासिड और PPI दवाएं पेट के एसिड को कम करती हैं, लेकिन यही एसिड शरीर में कई जरूरी पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है। जब एसिड लंबे समय तक कम बना रहता है तो विटामिन B12, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इससे हड्डियों और शरीर की सेहत पर असर पड़ सकता है।

एसिडिटी का असली कारण समझना जरूरीImage Credit : Istock06 / 07

एसिडिटी का असली कारण समझना जरूरी

विशेषज्ञों का कहना है कि एसिडिटी की दवा लेना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। अगर बार-बार गैस या एसिडिटी हो रही है तो खानपान और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है। मसालेदार खाना कम करना, समय पर भोजन करना, ज्यादा चाय-कॉफी से बचना और तनाव कम करना जैसी आदतें इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल कर सकती हैं। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लेना ही सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है।

​डिस्क्लेमर​Image Credit : Istock07 / 07

​डिस्क्लेमर​

प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!