मम्मी ऐश्वर्या से ये चीज आराध्या को मिली है विरासत में, नया लुक देख सभी ने बांधे तारीफों के पुल
पापा-मम्मी के साथ परिवार की शादी में पहुंची आराध्या बच्चन का लेटेस्ट लुक काफी वायरल हो रहा है। बेशक ही ट्रेडिशनल कपड़ों में आराध्या देसी डॉल लग रही हैं। मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या की बेटी वाकई अब उनको टक्कर दे रही हैं। वहीं आराध्या के लुक में एक चीज फैंस को खूब पसंद आई है, देखें बच्चन पोती को मां से विरासत में क्या मिला।

बच्चन लेडीज का लेटेस्ट लुक वायरल
ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ शादी में पहुंची आराध्या बच्चन का लेटेस्ट लुक खूब सुर्खियों में है। सफेद जरी वर्क वाले सूट में आराध्या तो मिंट ग्रीन सूट में ऐश्वर्या दोनों बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं गुलाबी कुर्ते में अभिषेक का जलवा भी कम नहीं था। हालांकि मम्मी-पापा से ज्यादा आराध्या का बदला बदला अवतार फैंस का दिल जीत ले गया।

मां जैसी सुंदरता
बेशक ही अब आराध्या ऐश्वर्या को सुंदरता में खूब टक्कर देने लगी हैं। टीनएज में पहुंच चुकी आराध्या के फीचर्स काफी शार्प हो गए हैं। वहीं वे अब हल्का मेकअप, स्टाइलिश ड्रेसिंग और कमाल की हेयरस्टाइल भी फ्लॉन्ट करने लगी हैं।

इस लुक में लूटी महफिल
लेटेस्ट सूट वाले लुक में आराध्या वाकई महफिल लूट ले गई हैं। खासतौर से उनके बालों की काफी चर्चा हो रही है। बेशक आराध्या को मां से विरासत में खूबसूरती और काले घने बाल मिले हैं।

मां की विरासत
ऐश्वर्या के बाल भी हमेशा से काले, घने और सिल्की स्ट्रेट रहे हैं। वहीं अब आराध्या के बाल भी स्ट्रेट और सिल्की हैं। मां जैसे आराध्या भी बचपन में बैंग्स रखती थीं और अब मिडिल पार्टिशन करती हैं।

मैच्योर लेडी लुक
आराध्या का मैच्योर लेडी लुक बेशक ही दिल जीतने वाला है। सॉफ्ट मेकअप, ट्रेडिशनल डिसेंट ड्रेसिंग और प्यारे प्यारे अंदाज में सॉफ्ट कर्ल्स वाले बाल आराध्या के लुक में चार चांद लगा रहे हैं।

फर्स्ट टेस्ट से पहले टीम इंडिया के सामने ये 4 बड़ी चुनौती

3 राज्य 7 जिले 30 स्टेशन! बिछने वाली है 318 KM लंबी रेल लाइन; पटरियों के डबलिंग से फर्राटा भरेंगी ट्रेनें

Stars Spotted Today: एक्स जीजू के निधन के बाद करिश्मा से मिलने पहुंचीं करीना, हिना खान-दिशा पाटनी के लुक ने खींचा ध्यान

ड्रीम बैटर जिससे सीखना चाहते हैं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर

प्लाजो-पैंट हुआ पुराना, अब कुर्ती और कमीज के साथ ऐसे ट्रेंडी बॉटम वियर पहनती हैं मॉर्डन महिलाएं, देखें सलवार के 5 नए डिजाइन

SA vs AUS: एडेन मार्करम ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले अफ्रीकी बल्लेबाज

इंजरी के कारण बीच मैच में WTC फाइनल से बाहर हुए स्टीव स्मिथ

Maximum Temperature : ध्वस्त हो गए सारे रिकॉर्ड, इस शहर में 50 डिग्री पहुंचा तापमान; 91 साल बाद फिर बरसी आसमान से आग

'हर-हर महादेव' के जयकारे के साथ शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा, विदेश राज्य मंत्री ने रवाना किया पहला जत्था

Iran-Israel War: ऑपरेशन राइजिंग लायन के बाद ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, कहा- अगर परमाणु डील नहीं की तो होंगे और भयानक हमले
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited