USS Abraham Lincoln; 90 फाइटर जेट, 5,000 सैनिक, 'समुद्र में अमेरिका का तैरता किला'
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है। इस बीच ईरान पर प्रेशर बनाने और उसे काबू में करने के लिए अमेरिका ने USS Abraham Lincoln CVN 72 को मध्य पूर्व क्षेत्र में अरब सागर और ओमान की खाड़ी के पास तैनात किया गया है। यह अमेरिकी नौसेना का एक पूरा युद्ध समूह है, जिसमें एयरक्राफ्ट कैरियर मुख्य होता है। यह ग्रुप Carrier Strike Group 3 का हिस्सा है, ग्रुप का फ्लैगशिप अब्राहम लिंकन है। यह इतना ताकतवर है कि अकेले ही भारी तबाही मचा सकता है। अमेरिका का यूएसएस अब्राहम लिंकन जबरदस्त सैन्य शक्ति का प्रतीक माना जाता है।आइए इसके बारे में जानते हैं
USS Abraham Lincoln जबरदस्त सैन्य शक्ति का प्रतीक
पमाणु ऊर्जा से चलने वाला विमानवाहक पोत, निमित्ज श्रेणी का हिस्सा USS अब्राहम लिंकन आधी सदी से अमेरिकी विमानवाहक विमानन की रीढ़ माना जाता है। यह लगभग 90 से अधिक विमानों, उन्नत रडार सिस्टम, मिसाइल रक्षा प्रणालियों और एक परमाणु रिएक्टर द्वारा संचालित होता है, जो इसे बेहद घातक मारक क्षमता प्रदान करते हैं। साथ ही यह बिना ईंधन भरे सालों तक समुद्र में रह सकता है।
यूएसएस अब्राहम लिंकन 'समुद्र में अमेरिका का तैरता किला'
अमेरिकी नौसैनिक प्रभुत्व का प्रतीक है, इस पोत का नाम संयुक्त राज्य अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के नाम पर रखा गया है। यूएसएस अब्राहम लिंकन सिर्फ एक जहाज नहीं बल्कि यह 'समुद्र में अमेरिका का तैरता किला' है, एक तकनीकी चमत्कार है।
90 से अधिक फिक्स्ड-विंग और रोटरी-विंग विमानों को ले जा सकता है
विमान क्षमता यह जहाज 90 से अधिक फिक्स्ड-विंग और रोटरी-विंग विमानों को ले जा सकता है, जिसमें F-35C लाइटनिंग II, F/A-18E/F सुपर हॉर्नेट, E-2D एडवांस्ड हॉकआई और हेलीकॉप्टर शामिल हैं। यूएसएस अब्राहम लिंकन का वजन 100,000 टन से अधिक है।
इस पर लगभग 5,000-6,000 कर्मी काम कर सकते हैं
यूएसएस अब्राहम लिंकन चालक दल और सुविधाओं की बात करें तो इस पर लगभग 5,000-6,000 कर्मी (क्रू और एयर विंग सहित) काम कर सकते हैं, जो इसे समुद्र में एक तैरते हुए शहर की तरह बनाता है।
यह 1,000 फीट से अधिक लंबा है
यह 1,000 फीट से अधिक लंबा है, जो इसे एम्पायर स्टेट बिल्डिंग से भी लंबा बनाता है। यह विशाल जहाज अपनी बहुमुखी क्षमता, गति और विनाशकारी क्षमता के कारण अमेरिकी नौसेना के सबसे महत्वपूर्ण युद्धपोतों में से एक है।
बिना ईंधन भरे संचालित करने की क्षमता
यूएसएस अब्राहम लिंकन दो वेस्टिंगहाउस A4W रिएक्टरों द्वारा संचालित होता है। यह इसे 30+ समुद्री मील की गति प्रदान करता है। यह कई सालों तक बिना ईंधन भरे संचालित होने की क्षमता रखता है।
आधुनिक रडार के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक युद्ध क्षमताएं शामिल
इसमें NATO सीस्पैरो मिसाइल सिस्टम, Phalanx CIWS और आधुनिक रडार के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक युद्ध क्षमताएं शामिल हैं, जो इसे मिसाइल और हवाई हमलों से बचाती हैं।
महाशिवरात्रि व्रत में अक्सर होती है ये चूक, आखिरी वाली है सबसे कॉमन मिस्टेक, पानी को लेकर ये गलती करते हैं भक्त
Mahashivratri Special Rangoli Design: शिव-पार्वती के विवाह उत्सव पर आंगन में बनाएं स्पेशल रंगोली, देखें हैप्पी महाशिवरात्रि की रंगोली, लेटेस्ट, सिंपल, स्मॉल रंगोली की डिजाइन फोटो
दिव्य प्रेम और आध्यात्मिक मिलन की अनोखी कथा, महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर देखें शिव-पार्वती विवाह के फोटोज
Shiv Parvati Vivah: इस महाशिवरात्रि शिव-पार्वती के विवाह से सीखें जीवन के 7 सबक, अटूट होगा रिश्ता
जमीन के नीचे बसा फिनलैंड का अनोखा शहर, 1 करोड़ क्यूबिक मीटर में बनी हाई-टेक दुनिया
रूसी तेल पर अमेरिका के दावों के बीच एस जयशंकर का अहम बयान, भारत का नजरिया कर दिया साफ
विदेशी कपल ने भारतीय ट्रेन के स्लीपर बोगी में की यात्रा, बच्चों की मस्ती और लोगों के प्यार ने सफर को बनाया यादगार
महाशिवरात्रि व्रत में अक्सर होती है ये चूक, आखिरी वाली है सबसे कॉमन मिस्टेक, पानी को लेकर ये गलती करते हैं भक्त
तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सहित 13 देशों को मिला न्योता, क्या पीएम मोदी जाएंगे बांग्लादेश?
दिल्ली का मौसम (15 Feb 2026) Delhi Weather Today: तेज हवाओं ने रोकी गर्मी, अब बारिश के दिख रहे आसार; जानें दिल्ली के मौसम का हाल
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited