शरीर में विटामिन-डी की कमी होने पर दिखते हैं ये खास लक्षण, इग्नोर करने पर चलना-फिरना भी मुश्किल

Symptoms Of Vitamin-D Deficiency : शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी होने पर आपको समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको विटामिन-डी की कमी के लक्षण बताने जा रहे हैं।

विटामिन-डी की कमी के लक्षण
01 / 06
Image Credit : Canva

​विटामिन-डी की कमी के लक्षण​

विटामिन D का काम शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करना भी है। यही कारण है कि इसकी कमी हो जाने पर हमारी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। आज हम आपको विटामिन-डी की कमी के लक्षण बताने जा रहे हैं।

कमजोर मांसपेशियां
02 / 06
Image Credit : Canva

​कमजोर मांसपेशियां​

यदि आपको मांसपेशियों में खिंचाव, जकड़न या दर्द महसूस होता है, तो ये विटामिन-डी की कमी का एक बड़ा लक्षण है।

थकान और कमजोरी
03 / 06
Image Credit : Canva

​थकान और कमजोरी​

विटामिन-डी की कमी होने पर शरीर काफी थका हुआ और कमजोर फील करता है। शोध में सामने आया है कि विटामिन-डी की कमी के कारण कोशिकाओं का उत्पादन धीमा हो जाता है।

जल्दी बीमार होना
04 / 06
Image Credit : Canva

​जल्दी बीमार होना​

विटामिन-डी की कमी से हमारी इम्यूनिटी प्रभावित होती है, जिससे आप जल्दी सर्दी-जुकाम, खांसी-बुखार, जैसे संक्रमणों का शिकार हो जाते हैं।

मानसिक समस्याएं
05 / 06
Image Credit : Canva

​मानसिक समस्याएं​

विटामिन-डी की कमी के कारण आपको मानसिक समस्याएं जैसे चिड़चिड़ापन, मूड स्विंग, बेचैनी या हल्का डिप्रेशन भी महसूस हो सकता है।

हड्डियों में दर्द
06 / 06
Image Credit : Canva

​हड्डियों में दर्द​

विटामिन-डी की कमी शरीर में होने पर सबसे बुरा असर हड्डियों पर देखने को मिलता है। इससे हड्डियां कमजोर होने लगती है और उसमें दर्द महसूस होने लगता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited