टीवी की इस हसीना ने डेंगू होने पर पिया पपीते के पत्तों का जूस, जानिए क्या ये वाकाई प्लेटलेट्स बढ़ाने में है फायदेमंद

डेंगू होने पर आपने अक्सर लोगों को पपीते के पत्तों का जूस या काढ़े का सेवन करते देखा होगा। हाल ही में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ने भी सोशल मीडिया पर बताया कि डेंगू होने पर उन्होंने खुद पपीते के पत्तों का जूस पिया। बहुत से लोग अक्सर पूछते हैं कि क्या यह जूस वाकई कारगर है? चलिए जानते हैं..

इस हसीना ने डेंगू में पिया पपीते के पत्तों जूस
01 / 07

इस हसीना ने डेंगू में पिया पपीते के पत्तों जूस

टीवी की दुनिया की प्यारी अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में डेंगू की चपेट में आ गईं। बीमारी के समय उन्होंने एक खास घरेलू नुस्खा अपनाया, जिसे लेकर लोग काफी उत्सुक रहते हैं- पपीते के पत्तों का जूस। सोशल मीडिया पर दिव्यांका ने खुद बताया कि उन्होंने अपनी रिकवरी के दौरान इस जूस का सेवन किया। अब सवाल उठता है कि क्या वाकई पपीते के पत्तों का जूस प्लेटलेट्स बढ़ाने में असरदार है या फिर यह सिर्फ एक परंपरागत उपाय है। आइए जानते हैं इसकी सच्चाई।

दिव्यांका ने क्यों चुना पपीते के पत्तों का जूस
02 / 07

दिव्यांका ने क्यों चुना पपीते के पत्तों का जूस?

डेंगू के दौरान शरीर काफी कमजोर हो जाता है और प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगते हैं। ऐसे में दिव्यांका त्रिपाठी ने खुद को जल्दी ठीक करने के लिए पपीते के पत्तों के जूस का सहारा लिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका जिक्र करते हुए बताया कि कैसे यह जूस उनकी रिकवरी में मददगार साबित हुआ। दिव्यांका का यह घरेलू तरीका लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया और कई लोग अब जानना चाहते हैं कि क्या यह तरीका वाकई प्रभावी है।

पपीते के पत्तों के जूस के पीछे का विज्ञान
03 / 07

पपीते के पत्तों के जूस के पीछे का विज्ञान

पपीते के पत्तों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। कुछ छोटे रिसर्च यह भी बताते हैं कि पपीते के पत्तों का रस प्लेटलेट्स बढ़ाने में सहायक हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। हालांकि यह एक प्राकृतिक तरीका है, लेकिन इसे पूरी तरह मेडिकल इलाज का विकल्प नहीं माना जा सकता।

डॉक्टर्स का क्या कहना है
04 / 07

डॉक्टर्स का क्या कहना है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो पपीते के पत्तों का जूस सपोर्टिव थैरेपी के तौर पर काम कर सकता है, लेकिन इसे डेंगू के इलाज का मुख्य हिस्सा नहीं समझना चाहिए। डॉक्टर्स सलाह देते हैं कि अगर डेंगू हुआ है तो सबसे पहले उचित मेडिकल ट्रीटमेंट करवाना जरूरी है।

पीने से पहले लें सलाह
05 / 07

पीने से पहले लें सलाह

पपीते का जूस शरीर को थोड़ा अंदरूनी सपोर्ट दे सकता है, लेकिन बिना डॉक्टरी सलाह के इसे अधिक मात्रा में लेना नुकसानदायक भी हो सकता है। हर मरीज का शरीर अलग तरीके से प्रतिक्रिया करता है, इसलिए सावधानी बहुत जरूरी है।

घर पर बना सकते हैं जूस
06 / 07

घर पर बना सकते हैं जूस

अगर आप भी पपीते के पत्तों का जूस ट्राई करना चाहते हैं तो सबसे पहले ताजे हरे पत्ते लें। इन्हें अच्छी तरह धोकर मिक्सर में पीस लें और उसका रस छान लें। दिन में एक या दो चम्मच जूस लेना काफी माना जाता है, लेकिन इस पर भी डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होता है। ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पेट खराब होने जैसी परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए सीमित मात्रा में ही इसका इस्तेमाल करें।

डेंगू में और किन बातों का रखें ध्यान
07 / 07

​डेंगू में और किन बातों का रखें ध्यान

डेंगू के दौरान शरीर को आराम देना बेहद जरूरी होता है। पानी और जूस जैसे तरल पदार्थ ज्यादा मात्रा में लेने चाहिए ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके। हल्का और सुपाच्य भोजन करें, और नियमित रूप से प्लेटलेट्स काउंट की जांच कराते रहें। सबसे जरूरी बात, कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर लें ताकि इलाज में कोई बाधा न आए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited