दातों का पीलापन हटाकर मोतियों की तरह चमका देंगे ये सुपरफूड, मुस्कान की चमकान देख लोग पूछेंगे राज

अगर आप अपने दांतों को सफेद और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें। बिना किसी महंगे ट्रीटमेंट के, सिर्फ नैचुरल चीजों से आप अपने दांतों को मोतियों जैसा सफेद बना सकते हैं। लेकिन ब्रश करना न भूलें, वह भी जरूरी है। यहां जानें कौन से फूड्स बनाते हैं दातों को चमकदार..

दांत चमकाने वाले फूड
01 / 07

दांत चमकाने वाले फूड

खूबसूरत मुस्कान सबको पसंद आती है, लेकिन अगर दांत पीले हों तो ये मुस्कान फीकी लग सकती है। दांतों का पीलापन हमारी पर्सनालिटी पर असर डाल सकता है और कई बार लोग खुलकर हंसने से भी कतराने लगते हैं। लेकिन चिंता मत कीजिए! कुछ खास फूड्स ऐसे हैं जो आपके दांतों का पीलापन दूर कर सकते हैं और उन्हें चमकदार बना सकते हैं। इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता और ये महंगे ट्रीटमेंट से बचने का एक बढ़िया तरीका हैं। आइए जानते हैं इन सुपरफूड्स के बारे में जो आपके दांतों को सफेद और चमकदार बना सकते हैं।

दांतों का नैचुरल ब्रश है सेब
02 / 07

दांतों का नैचुरल ब्रश है सेब

सेब खाने से दांतों की सफाई अपने आप हो जाती है। इसे चबाने से लार (थूक) बनती है, जो दांतों से गंदगी हटाने में मदद करती है। सेब में मौजूद नैचुरल एसिड दांतों की सफेदी बढ़ाने का काम करता है। रोज़ एक सेब खाना आपके दांतों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

दातों की सफेदी लौटाएगी स्ट्रॉबेरी
03 / 07

दातों की सफेदी लौटाएगी स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी में एक खास तरह का एसिड होता है, जो दांतों के दाग-धब्बे हल्के करने में मदद करता है। अगर आप चाहें तो स्ट्रॉबेरी को मैश करके दांतों पर हल्के हाथ से रगड़ सकते हैं, इससे दांत और भी चमकदार लगेंगे।

दांतों का नैचुरल क्लीनर गाजर
04 / 07

दांतों का नैचुरल क्लीनर गाजर

कच्ची गाजर चबाने से दांतों की सफाई हो जाती है। यह नैचुरल तरीके से दांतों पर जमी गंदगी हटाने का काम करती है। साथ ही, यह मसूड़ों को भी मजबूत बनाती है। गाजर खाने से दांतों पर चमक भी आती है।

दांतों को मजबूत बनाए पनीर
05 / 07

दांतों को मजबूत बनाए पनीर

पनीर खाने से दांत मजबूत बनते हैं और उनका पीलापन कम होता है। इसमें मौजूद कैल्शियम और फॉस्फेट दांतों को सफेद बनाए रखते हैं। पनीर खाने से मुंह में ज्यादा लार बनती है, जिससे दांत खुद-ब-खुद साफ होते हैं।

दांतों को चमकाने वाला फल है संतरा
06 / 07

दांतों को चमकाने वाला फल है संतरा

संतरे में विटामिन C होता है, जो दांतों के लिए बहुत अच्छा होता है। संतरे का रस दांतों के दाग हटाने में मदद करता है। आप संतरे के छिलके को हल्के हाथों से दांतों पर रगड़ सकते हैं, इससे दांत चमकदार दिखने लगते हैं।

डिस्क्लेमर
07 / 07

डिस्क्लेमर

प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited