दही में चीनी डालकर खाएं या नमक? सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है सही ऑप्शन का चुनाव

सेहत के लिए दही को मीठा खाना चाहिए, या नमकीन? इस सवाल का जवाब जानने के लिए आपको हमारा ये लेख पूरा अंत तक पढ़ना चाहिए। आइए जानते हैं कैसी दही खाना ज्यादा हेल्दी होता है।

कैसी दही खाएं
01 / 06

कैसी दही खाएं?

सेहत के लिए नमकीन दही या मीठी दही कौन सी बेहतर होती है। अक्सर हम इस बात की चर्चा जरूर करते हैं। भारतीय घरों में दही का सेवन भरपूर मात्रा में किया जाता है। इसलिए आपको इस बात की जानकारी होना बहुत जरूरी है।

ऐसी दही है फायदेमंद
02 / 06

ऐसी दही है फायदेमंद

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मीठी दही के मुकाबले नमकीन दही आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है।

कैसे बनाएं नमकीन दही
03 / 06

कैसे बनाएं नमकीन दही

आपको बता दें कि दही को नमकीन बनाने के लिए इसमें सफेद नमक न मिलाएं बल्कि इसमें आप सेंधा नमक के साथ काली मिर्च पाउडर और भुना हुआ जीरा भी मिला सकते हैं।

दही के पोषक तत्व
04 / 06

दही के पोषक तत्व

पोषण के मामले में दही एक सुपरफूड है इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, प्रोबायोटिक्स, विटामिन-डी, विटामिन बी-12 जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

दही में क्या मिलाएं
05 / 06

दही में क्या मिलाएं?

दही को मीठा बनाने के लिए इसमें आप चीनी की जगह गुड़, शक्कर और शहद जैसी चीजों को मिला सकते हैं। चीनी की जगह मीठे के ये कुछ हेल्दी ऑप्शन माने जाते हैं।

डिस्क्लेमर
06 / 06

डिस्क्लेमर

प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited