दवाइयों से पहले आजमाएं सद्गुरु के बताए ये किचन सुपरफूड, सर्दियों में हमेशा काबू रहेगा ब्लड प्रेशर
सद्गुरु के अनुसार कुछ सामान्य रसोई के सुपरफूड्स ब्लड प्रेशर को दवाइयों के अलावा नैचुरली काबू में रखने में मदद कर सकते हैं। जानिए काला मिर्च, फल, मेथी और काली चावल जैसे सुपरफूड्स को अपने डाइट में शामिल करके सर्दियों में हाई ब्लड प्रेशर से कैसे बचा जा सकता है।
बीपी कंट्रोल रखने का रामबाण नुस्खा
सद्गुरु के अनुसार कुछ सामान्य रसोई के सुपरफूड्स ब्लड प्रेशर को दवाइयों के अलावा नैचुरली काबू में रखने में मदद कर सकते हैं। जानिए काला मिर्च, फल, मेथी और काली चावल जैसे सुपरफूड्स को अपने डाइट में शामिल करके सर्दियों में हाई ब्लड प्रेशर से कैसे बचा जा सकता है।
बीपी कंट्रोल रखने का रामबाण नुस्खा
सर्दियों के मौसम में ब्लड प्रेशर यानी हाई बीपी एक आम समस्या बन जाती है। ठंडी हवाओं से हमारे रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं और ब्लड प्रेशर को काबू में रखना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर दवाइयों के अलावा कुछ प्राकृतिक चीजें अपने रोजमर्रा के खाने में शामिल कर लें, तो ब्लड प्रेशर को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है। सद्गुरु ने भी एक वीडियो में बताया है कि हमारी रसोई में मौजूद कुछ सुपरफूड्स हाई ब्लड प्रेशर से लड़ने में हमारी मदद कर सकते हैं और उन्हें अपनाकर हम सर्दियों में स्वास्थ्य को मजबूत रख सकते हैं।
काला मिर्च (Black Pepper)
सद्गुरु के अनुसार काला मिर्च सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाला मसाला नहीं बल्कि यह ब्लड वाहिकाओं को साफ़ और स्वस्थ रखने में मदद करता है। काले मिर्च में पाइपरिन नामक तत्व होता है, जो एंटीऑक्सिडेंट और सूजनरोधी गुणों से रक्त वाहिकाओं को आराम देता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। इसे सब्ज़ियों, सलाद या चाय में मिलाकर रोज़ाना सेवन किया जा सकता है।
ताजे फल
फल हमारे शरीर को नैचुरल विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सिडेंट्स देते हैं। सद्गुरु कहते हैं कि अगर हमारी प्लेट का कम से कम 30% हिस्सा फल हों, तो यह दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने में मदद करता है। खासकर सर्दियों में ताजे फल का सेवन रोज करें।
मेथी के बीज (Fenugreek Seeds)
मेथी के बीज सिर्फ मसाला नहीं, बल्कि शरीर के लिए सफाई करने वाला खजाना हैं। सद्गुरु के अनुसार यह बीज ब्लड को साफ़ रखने, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर दोनों को संतुलित करने में सहायक होते हैं। इन्हें रात भर पानी में भिगोकर सुबह सेवन करना सबसे ज़्यादा फायदेमंद माना जाता है।
काला चावल
काला चावल, जिसे कावुनी चावल भी कहते हैं, पोषण और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है। यह रक्त परिसंचरण को ठीक करने, दिल की सेहत को मजबूत बनाने और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है। इसे सादा या खिचड़ी के रूप में सर्दियों के खाने में शामिल करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
रोजमर्रा की जीवनशैली भी मायने रखती है
सिर्फ इन सुपरफूड्स का सेवन ही काफी नहीं, पर्याप्त नींद लेना, तनाव कम करना और घरेलू व्यायाम भी ब्लड प्रेशर नियंत्रण में जरूरी भाग हैं। ये छोटी-छोटी चीजें मिलकर आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाती हैं।
गांठ बांध लें ये बात
सद्गुरु के बताए ये किचन सुपरफूड हमारे रोजमर्रा के खाने में आसानी से शामिल किए जा सकते हैं और सर्दियों में उच्च ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकते हैं। याद रखें कि ये प्राकृतिक उपाय दवाइयों का विकल्प नहीं हैं, बल्कि एक संतुलित लाइफस्टाइल का हिस्सा हैं। किसी भी स्वास्थ्य बदलाव को अपनाने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह लेना हमेशा सुरक्षित रहता है।
दो साल पहले रिटायर हुई खिलाड़ी ने WPL में बना दिया डबल रिकॉर्ड
जयपुर-जोधपुर नहीं ये है भारत में महलों का शहर, खूबसूरती देखने दूर-दूर से आते हैं लोग, सालों पुराना है इतिहास
सैटेलाइट कनेक्टिविटी और मरीन टूल के साथ लॉन्च हुई यह स्मार्टवॉच, जानें सारे फीचर्स
पाकिस्तान समेत 75 देशों को अमेरिका ने दिया बड़ा झटका, ट्रंप ने कहा- बहुत हुआ
बारिश के बाद मिट्टी से क्यों आती है सोंधी सी खुशबू, जानें क्या कहते हैं इसे
Laughter Chefs 3 से देबीना और गुरमीत चौधरी का भी कटा पत्ता, ये OG स्टार्स फिर संभालेंगे कमान!
दो साल पहले रिटायर हुई खिलाड़ी ने WPL में बना दिया डबल रिकॉर्ड
Jharkhand Accident: गुमला में भीषण हादसा, हाईवा और पिकअप की टक्कर में 4 लोगों की मौत
LPG Cylinder Blast: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में बड़ा अग्निकांड, जिंदा जलने से कई लोगों की मौत
एक्सपोर्ट इंडेक्स में उत्तराखंड अव्वल, नीति आयोग ने जारी की 2024 की रिपोर्ट; CM धामी ने दी बधाई
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited