सद्गुरु ने इन देसी चीजों को बताया हाई BP दुश्मन, दिल की बीमारियों का रिस्क करेंगी कम

अध्यात्मिक गुरु सद्गुरु अक्सर प्राकृतिक जीवनशैली और देसी खाने को लेकर सलाह देते हैं। हाल ही में उन्होंने चार ऐसी आम चीजों के बारे में बताया है जो हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन को कम करने में मदद करती हैं। ये फूड न सिर्फ दिल की बीमारियों से बचाव करते हैं बल्कि शरीर को एनर्जी भी देते हैं। आइए जानते हैं सद्गुरु के बताए इन देसी खाद्य पदार्थों के फायदे।

सद्गुरु ने इन चीजों को बताया BP का दुश्मन
01 / 08
Image Credit : IG/Sadhguru

सद्गुरु ने इन चीजों को बताया BP का दुश्मन

आजकल हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन एक आम समस्या बन गई है, जो धीरे-धीरे दिल की बीमारियों की जड़ बनती जा रही है। लेकिन अगर आप सोचते हैं कि इसका हल सिर्फ दवाइयों में है, तो आप गलत हैं। सद्गुरु, जो योग और प्राकृतिक जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने कुछ ऐसी देसी चीजों के बारे में बताया है जिन्हें अपनाकर आप ब्लड प्रेशर को नेचुरल तरीके से कंट्रोल कर सकते हैं।

लहसुन
02 / 08
Image Credit : IG/Sadhguru

लहसुन

सद्गुरु के अनुसार, लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता बल्कि यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद एलिसिन नामक तत्व ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करता है, जिससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है और हाई BP धीरे-धीरे कंट्रोल में आने लगता है। अगर सुबह खाली पेट एक लहसुन की कली खाई जाए तो इसका असर और भी अच्छा होता है।

केला
03 / 08
Image Credit : IG/Sadhguru

केला

सद्गुरु कहते हैं कि हाई BP वाले लोगों को केले को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। केला पोटैशियम से भरपूर होता है, जो शरीर में सोडियम का असर कम करता है। इससे ब्लड प्रेशर नेचुरल रूप से संतुलित रहता है। रोज एक या दो केले खाने से न सिर्फ एनर्जी मिलती है बल्कि हृदय की सेहत भी मजबूत होती है।

दही
04 / 08
Image Credit : IG/Sadhguru

दही

दही को सद्गुरु ने बहुत जरूरी फूड बताया है, खासकर गर्मियों में। यह शरीर में ठंडक बनाए रखता है और ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोकता है। इसमें मौजूद कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स ब्लड फ्लो को स्मूद रखते हैं। अगर आप रोजाना एक कटोरी घर का बना दही खाते हैं तो यह न सिर्फ हाई BP बल्कि कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल में रखता है।

तुलसी
05 / 08
Image Credit : IG/Sadhguru

तुलसी

सद्गुरु ने बताया कि तुलसी सिर्फ पूजा के लिए नहीं बल्कि शरीर के लिए भी अमृत समान है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और यूजेनॉल ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। सुबह खाली पेट कुछ तुलसी की पत्तियां चबाने से हार्ट हेल्थ बेहतर होती है और स्ट्रेस लेवल भी कम होता है।

नारियल पानी
06 / 08
Image Credit : IG/Sadhguru

नारियल पानी

सद्गुरु मानते हैं कि हाई BP वालों के लिए नारियल पानी किसी औषधि से कम नहीं है। यह शरीर से अतिरिक्त सोडियम को बाहर निकालता है और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखता है। इससे ब्लड प्रेशर स्वाभाविक रूप से कंट्रोल रहता है। रोज एक ग्लास नारियल पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और दिल की धड़कन भी सामान्य रहती है।

गांध बांध लें सद्गुरु की ये बात
07 / 08
Image Credit : IG/Sadhguru

गांध बांध लें सद्गुरु की ये बात

सद्गुरु का मानना है कि दवाइयों पर पूरी तरह निर्भर रहने की बजाय अगर हम अपने खाने में थोड़े बदलाव करें तो हाई BP जैसी बीमारियां खुद-ब-खुद कंट्रोल में आ सकती हैं। लहसुन, केला, दही, तुलसी और नारियल पानी जैसी साधारण चीजें आपकी दिनचर्या का हिस्सा बन जाएं, तो दिल भी स्वस्थ रहेगा और दिमाग भी शांत।

डिस्क्लेमर
08 / 08
Image Credit : IG/Sadhguru

​डिस्क्लेमर​

प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited