21 दिन में कैसे फैट से फिट हुए थे R. Madhvan, वेट लॉस के लिए अपनाया था ये रामबाण तरीका
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आर माधवन ने महज 21 दिनों में अपने शरीर में ऐसा बदलाव किया जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं उनके लिए एक्टर की फिटनेस जर्नी किसी मोटीवेशन से कम नहीं है। उनके वेट लॉस सीक्रेट को फॉलो करके आप भी आसानी से वजन घटा सकते हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं....
आर. माधवन वेट लॉस सीक्रेट
आजकल मोटापा सिर्फ शरीर की नहीं, बल्कि मन की भी परेशानी बन चुका है। कई लोग वजन बढ़ने के बाद अपने ही शरीर से शर्मिंदगी महसूस करने लगते हैं। ऐसे में जब किसी सेलिब्रिटी का ट्रांसफॉर्मेशन सामने आता है, तो वह लाखों लोगों के लिए उम्मीद की तरह बन जाता है। ऐसे ही एक्टर आर. माधवन की 21 दिनों की फिटनेस जर्नी भी लोगों के लिए प्रेरणादायक कहानी है, जो दिखाती है कि सही तरीका अपनाया जाए तो बदलाव असंभव नहीं होता। उनकी तरह आप भी कैसे वजन कम कर सकते हैं, चलिए जानते हैं....
वजन बढ़ने से शुरू हुई असली परेशानी
बता दें एक्टर ने अपनी फिल्म Rocketry: The Nambi Effect के लिए वजन बढ़ाया था। लेकिन बढ़ते वजन के साथ शूटिंग के दौरान थकान जल्दी होना, शरीर में भारीपन और खुद को असहज महसूस करना उनकी आम समस्या बन गई थी। फिल्म कंप्लीट होने के बाद उन्होंने खुद को कुछ ही दिनों में फैट से फिट बना लिया।
मोटापा कम करने के लिए अपनाया ये रामबाण नुस्खा
उन्होंने सबसे पहले अपनी सबसे बड़ी आदत बदली, और वह थी दिनभर कुछ न कुछ खाते रहने की आदत। उन्होंने तय कर लिया कि अब वह हर समय नहीं, बल्कि एक फिक्स टाइम फ्रेम में ही खाना खाएंगे। यहीं से उनके शरीर को एक नया रूटीन मिला और फैट बर्निंग की प्रक्रिया शुरू हुई। इसी सिस्टम को हेल्थ की भाषा में इंटरमिटेंट फास्टिंग कहा जाता है। इसमें एक्टर ने 16:8 रूल अपनाया, जिसमें वह 16 घंटे तक कुछ नहीं खाते थे और सिर्फ 8 घंटे के अंदर ही अपना खाना खत्म कर लेते थे।
समझदारी से चुना खाना
उन्होंने इस दौरान खुद को भूखा रखने की बजाय यह ध्यान रखा कि जो भी खाएं, वो पौष्टिक और संतुलित हो। घर का सादा खाना, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजें उनकी प्राथमिकता रहीं। इससे शरीर को ताकत भी मिलती रही और कमजोरी भी महसूस नहीं हुई।
शरीर के अंदर कैसे शुरू हुई चर्बी घटाने की प्रक्रिया
जब खाने का समय फिक्स हो गया, तो शरीर को लंबे समय तक आराम मिला। इससे इंसुलिन लेवल संतुलित रहने लगा और शरीर ने जमा फैट को धीरे-धीरे एनर्जी में बदलना शुरू कर दिया। इसका सबसे ज्यादा असर पेट और कमर के आसपास की चर्बी पर देखने को मिला।
उम्र भी लगने लगी कम
21 दिनों के अंदर उनके चेहरे की सूजन कम होने लगी, त्वचा ज्यादा साफ दिखने लगी और शरीर में एक अलग तरह की हल्कापन महसूस होने लगी। उनका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ा, क्योंकि यह बदलाव सिर्फ बाहर से नहीं, बल्कि अंदर से हुआ था।
आप भी अपना सकते हैं ये तरीका
आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग अक्सर बिना समय देखे खाते रहते हैं। यही आदत मोटापे की सबसे बड़ी वजह बनती जा रही है। आर. माधवन की यह कहानी बताती है कि अगर आप अपने खाने की टाइमिंग को सही दिशा में ले आते हैं, तो शरीर खुद-ब-खुद संतुलन बनाने लगता है और वजन घटाना आसान हो जाता है।
17 साल के बल्लेबाज ने खेली सबसे बड़ी पारी, बनाया अंडर-19 वर्ल्ड कप में विश्व रिकॉर्ड
55 इंच Smart TV की कीमत हुई धड़ाम, LG, Samsung, Sony, Xiaomi में 61% तक का हुआ Price cut
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में ये कंपनी देगी भोजन, देखें मेन्यू, क्या स्वाद भी होगा लाजवाब?
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ने उड़ाड दी इन हसीनाओं की बसी-बसाई गृहस्थी, एक का मुंह बोले भाई से जुड़ा था नाम!!
Debit-Credit Card को इन चार जगहों पर जरा संभलकर करें इस्तेमाल, 90% लोग करते हैं ये गलती
2 देशों की लड़ाई में भारत के बासमती चावल कारोबार पर मंडराया संकट, गिर सकते हैं दाम
Redmi Note 15 Pro 5G Series की भारत में जल्द होगी एंट्री, मिलेगा 200MP का धमाकेदार कैमरा
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ नहीं थम रही हिंसा, कार चालक ने हिंदू युवक को कुचला; मौके पर ही हुई मौत
आलिया भट्ट-करीना कपूर ने शेयर कीं थ्रोबैक फोटोज, 2016 में ऐसी दिखती थी ये हसीनाएं
VIDEO: 'लॉ मिनिस्टर, कृपया बुरा न मानें...' , कोर्ट और न्याय का जिक्र करते हुए CM ममता ने अर्जुन राम मेघवाल से क्या कहा?
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited