महंगी दवाएं नहीं, ये हरा पत्ता है थायराइड का देसी इलाज , ऐसे करेंगे सेवन तो झट से लक्षणों में होगा सुधार
अगर आप थायरॉइड से परेशान हैं और दवाइयों पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना चाहते, तो एक खास पत्ते का पानी अपने डेली रूटीन में शामिल करें। यह नेचुरल तरीके से हार्मोन बैलेंस करने, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। सुबह इसे पीने से झट से थायराइड फंक्शन में सुधार होगा...

थायराइड के मरीजों के लिए रामबाण पत्ता
थायरॉइड की समस्या होने पर लोग दवाइयों पर निर्भर हो जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक साधारण सी हरी पत्ती इस परेशानी को कम कर सकती है? जी हां, धनिया पत्ती में ऐसे गुण होते हैं जो थायरॉइड को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। इसका सही तरीके से सेवन करने से हार्मोन बैलेंस होते हैं, मेटाबॉलिज्म सही रहता है और शरीर को नेचुरल डिटॉक्स भी मिलता है। अगर आप भी थायरॉइड से परेशान हैं, तो इस घरेलू उपाय को जरूर अपनाएं।

थायरॉइड के लिए कैसे है फायदेमंद
धनिया में एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, विटामिन C और फाइबर होते हैं, जो थायरॉइड ग्लैंड को सही तरीके से काम करने में मदद करते हैं। यह शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर हार्मोन बैलेंस करता है और थायरॉइड के लक्षणों को कम करता है।

ऐसे करें सेवन, तुरंत मिलेगा फायदा
धनिया पानी पीना थायरॉइड के लिए सबसे असरदार उपाय है। इसे बनाने का तरीका बेहद आसान है। एक गिलास पानी में 1-2 चम्मच ताजा धनिया पत्ती डालें। इसे रातभर भिगोकर रखें। सुबह इसे छानकर खाली पेट पी लें। अगर इसे रोज पिया जाए, तो कुछ ही हफ्तों में थायरॉइड के लक्षणों में सुधार देखा जा सकता है।

मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर वजन कंट्रोल करता है
थायरॉइड होने पर वजन तेजी से बढ़ने लगता है। धनिया पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर में अतिरिक्त चर्बी नहीं जमती और वजन कंट्रोल में रहता है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है
अगर आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है, तो थायरॉइड के लक्षण और ज्यादा बढ़ सकते हैं। धनिया में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, जिससे शरीर थायरॉइड के असर से जल्दी रिकवर कर पाता है।

शरीर को डिटॉक्स करता है
धनिया पानी नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है। यह शरीर से गंदगी बाहर निकालकर लिवर और किडनी को हेल्दी बनाता है। जब शरीर साफ रहता है, तो थायरॉइड के लक्षण अपने आप कम होने लगते हैं।

डिस्क्लेमर
प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

तैयारी के बीच मां के निधन से भी नहीं टूटा हौसला, ASI पिता की बेटी ने IAS बन पाया मुकाम

Mahabharat Ki kahaniyan: भगवान कृष्ण ने दानवीर कर्ण को कब और क्यों दिए थे 3 वरदान, जानिए महाभारत का ये अहम प्रसंग

'अनुपमा' का राजपाठ छीनने TV पर धाकड़ एंट्री मारेंगे ये 7 नए शो, TRP की दुनिया में मचाएंगे कोहराम

भारत का सबसे अय्याश राजा, रोज जलाता 365 पत्नियों के नाम की लालटेन, यूं चुनता था रात का साथी

दुनिया के 5 प्राचीन स्थल चिन्ह जो आज भी हैं खड़े, इतिहास को करीब से जानने का है मौका

गुरुग्राम वाले ध्यान दें! NH48 हुआ दो दिन के लिए बंद; जानें क्यों है डायवर्जन

Neha Kakkar की आंख में आंसू देख फूटा भाई टोनी का गुस्सा, फैंस के बुरे बर्ताव पर बोले- कलाकार मर्यादा में रहे और जनता

Vietnam Tourism: तेजी से बढ़ता पर्यटन केंद्र बना वियतनाम, सिंगापुर और थाईलैंड को पछाड़ा

नितिन गडकरी बोले- 5 साल में भारत बनेगा दुनिया का नंबर-1 EV मार्केट

Brain Test Puzzle: सारा दिमाग खर्च कर लिया मगर 99 नहीं दिखा, क्या आपमें है दम?
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited