सुबह इस सिंपल एक्सरसाइज के साथ दिन शुरू करती हैं नीता अंबानी, 61 की होकर फिटनेस में देती हैं बहुओं को टक्कर
नीता अंबानी भले ही 61 साल की हो गई हैं, लेकिन वह आज भी 40 जैसी जवां दिखती हैं। उनकी फिटनेस अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का नतीजा है। आपको बता दें कि वह हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं और नियमित एक्सरसाइज करती हैं। वह रोज एक सिंपल एक्सरसाइज करती हैं, जिसे फॉलो करके आप भी फिट रह सकते हैं।

नीता अंबानी का फिटनेस सीक्रेट
नीता अंबानी 61 साल की उम्र में भी बेहद फिट और ऊर्जावान हैं, अपनी सेहत और दिनचर्या का खास ख्याल रखती हैं। उनकी फिटनेस का राज उनकी अनुशासित जीवनशैली, हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज है। नीता न सिर्फ अपने बिजनेस और परिवार को संभालती हैं, बल्कि खुद को फिट रखने के लिए भी समय निकालती हैं। उनकी दिनचर्या से हर उम्र के लोगों को प्रेरणा मिल सकती है।

सुबह की शुरुआत हल्के एक्सरसाइज से
नीता अंबानी अपने दिन की शुरुआत हल्के स्ट्रेचिंग और योग से करती हैं। उनका मानना है कि सुबह की एक्सरसाइज पूरे दिन शरीर को ऊर्जावान बनाए रखती है। वह रोजाना 30-40 मिनट वॉक करने के अलावा ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी करती हैं, जिससे उनका मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

फिटनेस के लिए डांस है सीक्रेट
नीता अंबानी को क्लासिकल डांस का बहुत शौक है और यह उनकी फिटनेस का एक बड़ा राज भी है। भरतनाट्यम जैसी भारतीय नृत्य विधाएं न सिर्फ शरीर को लचीला बनाती हैं, बल्कि मांसपेशियों को भी मजबूत करती हैं। डांस के जरिए वह कैलोरी बर्न करती हैं और अपने शरीर को टोन में रखती हैं।

हेल्दी डाइट पर देती हैं ध्यान
उनकी डाइट में हरी सब्जियां, ताजे फल, हेल्दी फाइबर और प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल होती हैं। वह ऑयली और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाकर रखती हैं। नीता घर का बना हल्का और पोषक आहार लेना पसंद करती हैं, जिससे उनकी स्किन ग्लोइंग रहती है और शरीर स्वस्थ रहता है।

हाइड्रेशन और डिटॉक्स का खास ख्याल
नीता अंबानी पूरे दिन हाइड्रेटेड रहने के लिए खूब पानी और डिटॉक्स ड्रिंक्स लेती हैं। वह सुबह गर्म पानी के साथ नींबू और शहद लेती हैं, जिससे शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा, नारियल पानी और हर्बल टी उनकी डाइट का हिस्सा हैं।

भरपूर नींद और पॉजिटिव सोच
फिटनेस के साथ-साथ नीता अंबानी अपने मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देती हैं। वह रोजाना 7-8 घंटे की गहरी नींद लेती हैं, जिससे उनका शरीर और दिमाग तरोताजा रहता है। साथ ही, वह मेडिटेशन और पॉजिटिव सोच को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करती हैं, जिससे वह हर चुनौती का सामना आत्मविश्वास के साथ कर पाती हैं।

डिस्क्लेमर
प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

55 साल की भाग्यश्री ने इस फल को बताती हैं स्किन के लिए वरदान, खाएंगे तो बुढ़ापे में बनी रहेगी 30 जैसी जवानी

ईद के लिए चुनें ऐसे Nose Pin तो चांद सा दिखेगा मुखड़ा, हर दुआ में आपको ही मांगेंगे आपके शौहर

Anupamaa को बीच में ठुकराकर घर बैठने पर मजबूर हुए ये 7 सितारे, चख रहे हैं बेरोजगारी का स्वाद

बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए खिलाएं ये 4 चीजें, कंप्यूटर से भी दौड़ने लगेगा सुस्त पड़ा दिमाग

क्या होता है स्पेस टूरिज्म, आप भी ले सकते हैं अंतरिक्ष यात्रा का स्वाद, जानें कितना है खर्चा

पाकिस्तान की भीड़ में सीना तानकर खड़ा है हिंदुस्तान, मगर सच्चा देशभक्त ही ढूंढ पाएगा

बकाया है बिजली का बिल तो हो जाइए सावधान! केबल और मीटर भी निकाल ले जाएगा विभाग, आज से शुरू हो रहा है अभियान

Bandit Queen OTT Release: शेखर कपूर ने एडिटर की लगाई क्लास, खराब एडिटिंग से नाराज डायरेक्टर ने उठाई आवाज

Vasant Sampat 2025: 20 मार्च को है वसंत संपात, इस दौरान दिन और रात रहेंगे बराबर, आध्यात्मिक अभ्यास के लिए सबसे उत्तम समय

हंसल मेहता ने बैंडिट क्वीन ओटीटी विवाद पर दिया निर्देशक शेखर कपूर का साथ, कहा-"गुलामों की तरह व्यवहार..."
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited