मानसून में जरूर खाएं ये 4 तरह के फल और सब्जियां, इम्यूनिटी होगी बूस्ट बीमारियां भागेंगी कोसों दूर

मानसून के मौसम में खुद का बचाव न केवल बाहरी संक्रमण से करना जरूरी होता है, बल्कि इम्यूनिटी को बूस्ट करना भी उतना ही अहम माना जाता है। यदि आप इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो आपको कुछ फल, सब्जियों को अपनी डाइट का हिस्सा बना लेना चाहिए।

मानसून के फल और सब्जियां
01 / 05

मानसून के फल और सब्जियां

मानसून के मौसम में तापमान का बदलाव काफी तेजी से होता है और हवा में नमी काफी बढ़ जाती है। यही कारण है कि इस मौसम में संक्रमण का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। इसलिए इस मौसम में काफी लोग मौसमी संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं। मानसून में हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर हो जाती है। इसलिए आज हम आपको इसे बूस्ट करने के लिए कुछ डाइट टिप्स देने जा रहे हैं।

संतरा
02 / 05

संतरा

मानसून में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आप संतरे का सेवन कर सकते हैं। विटामिन-सी से भरपूर संतरा आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को तेजी से बढ़ाता है।

जामुन
03 / 05

जामुन

मानसून के मौसम से पहले भरपूर मात्रा में जामुन बाजार में उपलब्ध होता है। जामुन में भी विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाकर आपको पेट की समस्याओं से भी बचाती है।

लौकी
04 / 05

लौकी

मानसून के दिनों में लौकी का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। जी हां फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर लौकी का सेवन पेट की सेहत के लिए रामबाण माना जाता है।

तोरई
05 / 05

तोरई

बेल पर उगने वाली सब्जी तोरई सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। ये आपको मानसून के मौसम में भरपूर देखने को मिलती है। तोरई का सेवन मानसून में सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited