50 की उम्र में रहेगा चेहरे पर जवानी जैसा नूर, बस रोज सुबह नींबू-पुदीना की ड्रिंक में मिलाकर पिएं ये 1 चीज

अगर आप चाहते हैं कि 50 की उम्र में भी चेहरा दमकता रहे और शरीर फिट महसूस करे, तो सुबह खाली पेट नींबू, पुदीना और शहद की ड्रिंक आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। यह ड्रिंक मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने, वजन कंट्रोल करने और स्किन को ग्लो देने में मदद करती है। जानिए इसे सही तरीके से कैसे पिएं और इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण क्या है।

Authored by: विनीतUpdated Feb 16 2026, 17:49 IST
बुढ़ापे में जवानी का सीक्रेटImage Credit : IG/ Bhagyashree01 / 07

बुढ़ापे में जवानी का सीक्रेट

उम्र बढ़ना तो एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन कौन नहीं चाहता कि 50 की उम्र में भी चेहरे पर जवानी जैसा नूर बना रहे? अगर आप भी चाहते हैं कि बढ़ती उम्र के साथ स्किन हेल्दी दिखे, वजन कंट्रोल में रहे और शरीर दिनभर एक्टिव महसूस करे, तो सुबह की एक छोटी-सी आदत बड़ा फर्क ला सकती है। नींबू, पुदीना और शहद से बनी एक आसान ड्रिंक आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

सुबह खाली पेट क्यों पिएं ये ड्रिंक?Image Credit : IG/ Bhagyashree02 / 07

सुबह खाली पेट क्यों पिएं ये ड्रिंक?

सुबह खाली पेट नींबू और पुदीना का पानी पीने से शरीर को हाइड्रेशन मिलता है और पाचन तंत्र एक्टिव होता है। इसमें जब आप एक चम्मच शहद मिलाते हैं, तो यह ड्रिंक और भी असरदार बन जाती है। शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।

स्किन ग्लो के लिए कैसे फायदेमंद?Image Credit : IG/ Bhagyashree03 / 07

स्किन ग्लो के लिए कैसे फायदेमंद?

नींबू में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है, जो कोलेजन प्रोडक्शन को सपोर्ट करता है। इससे त्वचा में कसाव बना रहता है और फाइन लाइन्स कम नजर आती हैं। पुदीना ठंडक देता है और स्किन से जुड़ी सूजन को कम करने में मदद करता है। शहद त्वचा को अंदर से पोषण देता है, जिससे चेहरे पर नैचुरल ग्लो आता है।

वजन घटाने में कैसे करता है मदद?Image Credit : IG/ Bhagyashree04 / 07

वजन घटाने में कैसे करता है मदद?

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो यह ड्रिंक मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में सहायक हो सकती है। नींबू और शहद का कॉम्बिनेशन फैट बर्निंग प्रोसेस को सपोर्ट करता है। पुदीना पाचन सुधारता है, जिससे ब्लोटिंग और भारीपन की समस्या कम हो सकती है।

पाचन तंत्र रहेगा मजबूतImage Credit : IG/ Bhagyashree05 / 07

पाचन तंत्र रहेगा मजबूत

यह ड्रिंक गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकती है। पुदीना पेट को ठंडक देता है और नींबू पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है। नियमित सेवन से पेट हल्का और आरामदायक महसूस हो सकता है।

कैसे तैयार करें ये ड्रिंक?Image Credit : IG/ Bhagyashree06 / 07

कैसे तैयार करें ये ड्रिंक?

एक गिलास गुनगुने पानी में आधे नींबू का रस मिलाएं। इसमें कुछ ताजे पुदीने की पत्तियां डालें और एक चम्मच शहद मिलाकर अच्छी तरह घोल लें। इसे रोज सुबह खाली पेट पिएं। ध्यान रखें कि अगर आपको किसी तरह की एलर्जी या स्वास्थ्य समस्या है, तो पहले एक बार डॉक्टर से जरूर परमार्श करें.

​डिस्क्लेमर​Image Credit : IG/ Bhagyashree07 / 07

​डिस्क्लेमर​

प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!