खांसी से परेशान लोग मुंह में रख लें इस लकड़ी का टुकड़ा, जड़ से खत्म होगी Cough की समस्या

खांसी से परेशान लोग इसके लिए कुछ कारगर उपाय जरूर तलाशते रहते हैं। यदि आप भी खांसते हुए परेशान हो गए हैं। तो आज हम आपको एक ऐसी जड़ी-बूटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी इस समस्या का जड़ से समाधान कर सकती है।

खांसी की समस्या
01 / 06

खांसी की समस्या

बदलते मौसम में अक्सर लोगों को खांसी-जुकाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खांसी के इलाज के लिए डॉक्टर आपको तरह तरह के कफ सिरप का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। लेकिन आज हम आपको इसके लिए एक कारगर घरेलू उपचार के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

खांसी का आयुर्वेदिक उपचार
02 / 06

खांसी का आयुर्वेदिक उपचार

आयुर्वेद में खांसी और गले से संबंधित इंफेक्शन के उपचार के लिए मुलेठी के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। मुलेठी का अलग अलग तरह से सेवन कर आप अपनी खांसी को जल्द ठीक कर सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल
03 / 06

कैसे करें इस्तेमाल?

आपको बता दें कि खांसी के लिए आप मुलेठी का एक टुकड़ा अपने मुंह में दबा के रख सकते हैं। इसके अलावा आप मुलेठी का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। वहीं मुलेठी के पाउडर का भी सेवन कर सकते हैं।

गले की खराश में लाभ
04 / 06

गले की खराश में लाभ

मुलेठी का छोटा टुकड़ा मुंह में रख थोड़ी देर चूसने से आपको गले की खराश से जल्द राहत मिलती है। गले के इन्फेक्शन को दूर करने के लिए आप मुलेठी का सेवन कर सकते हैं।

एसिडिटी में लाभ
05 / 06

एसिडिटी में लाभ

मुलेठी का सेवन करने से आपको एसिडिटी की समस्या में राहत मिलती है। यदि आप 1 कप मुलेठी का काढ़ा रोजाना पीते हैं, तो आपको एसिडिटी से जल्द राहत मिलेगी।

डिस्क्लेमर
06 / 06

डिस्क्लेमर

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है, इसे किसी भी तरह से एक्सपर्ट की सलाह नहीं माना जा सकता है। हेल्थ संबंधी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited