पीरियड्स पेन हुआ बर्दाश्त से बाहर तो पेन किलर का काम करेंगे ये घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगी दर्द से राहत
पीरियड्स यानी मासिक धर्म के दौरान होने वाला दर्द आपको काफी परेशान कर सकता है। जिससे निजात पाने के लिए आप कुछ कारगर घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। आइए जानते हैं पीरियड्स के दर्द से छुटकारा दिलाने वाली 4 चीजें...

पीरियड्स पेन के लिए घरेलू नुस्खे
पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द महिलाओं के लिए एक सामान्य समस्या है। हालांकि ये दर्द काफी परेशान करने वाला होता है। इसलिए इससे निजात पाने के लिए कुछ नुस्खे अपनाए जा सकते हैं। आइए जानते हैं पीरियड्स के लिए कुछ प्रभावी और आसान उपाय...

तुलसी की चाय
तुलसी में यूजेनॉल नामक तत्व मौजूद होता है जो आपको दर्द से निजात दिलाने में कारगर होता है। पीरियड्स के कारण होने वाली ऐंठन और दर्द को कम करने के लिए आप तुलसी की चाय बनाकर पी सकते हैं।

जीरा और अजवाइन की चाय
जीरा और अजवाइन दोनों को 1-1 चम्मच लेकर 1 गिलास पानी में उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे छान कर ठंडा करके पिएं। इस तरह तैयार काढ़ा आपको पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से निजात दिलाता है।

हल्दी वाला दूध
हल्दी और दूध के बहुत से फायदे आपने जरूर सुने होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हल्दी वाला दूध आपको पीरियड्स के दर्द से भी निजात दिला सकता है। क्योंकि हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।

अदरक का काढ़ा
अदरक में प्राकृतिक दर्द निवारक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से जल्द निजात दिलाता है। पीरियड्स में आप अदरक का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।

IQ Test: अर्जुन जैसी निगाह वाला ही 8 की भीड़ में ढूंढ़ पाएगा 0, दम है तो खोजें

भारत में सबसे तेज बहने वाली नदी, रफ्तार में गंगा और यमुना भी कुछ नहीं, चौंका देगा नाम

हैरी ब्रूक के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, 8 साल में पहली बार हुआ ऐसा

Anupamaa: सेट पर लगी भीषण आग में बुरी तरह जला अनुपमा का घरौंदा, करोड़ों का कोठारी निवास भी हुआ खाक

इस जीव के शरीर में होते हैं 1306 पैर, नाम भी है बेहद खतरनाक, सच्चाई जान हैरान रह जाएंगे

योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 127 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर , ये नए चेहरे हुए कार्यरत

बुजुर्गों के कबीर सिंह निकले चाचा, बुलेट पर चाची के साथ दिखाया गजब का टशन, वायरल हुआ VIDEO

Khagaria Crime: खगड़िया में मां-बेटे की हत्या, एक को मारी गोली तो दूसरे का रेता गला, पुरानी दुश्मनी बनी वजह

ईरान-इजरायल वॉर से क्या भारत में होगी ईंधन की कमी? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया जवाब

Perplexity को खरीदने पर क्यों मजबूर हुआ एप्पल? सैमसंग को सता रहा ये डर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited