दिल्ली में अगले कुछ दिन भीषण गर्मी और लू लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। ऐसे मौसम में छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर शरीर को डिहाइड्रेशन, कमजोरी और हीटवेव के असर से काफी हद तक बचाया जा सकता है।
अगले कुछ दिनों दिल्ली एनसीआर तो देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में हीटवेव की चपेट में आने से पहले कुछ सिंपल काम जरूर रें। गर्मी में सिर्फ प्यास लगने पर पानी पीना काफी नहीं माना जाता। दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और थकान कम महसूस हो सकती है।
खाली पेट धूप में निकलने से कमजोरी और चक्कर आने की परेशानी बढ़ सकती है। बाहर जाने से पहले हल्का, पौष्टिक और पानी से भरपूर खाना खाना बेहतर माना जाता है। गर्मी में बहुत हैवी और पुराना, मसालेदार खाना खाने से खास बचें।
लू का असर सबसे ज्यादा सिर और चेहरे पर महसूस होता है। ऐसे में कैप, छाता, सनग्लासेस या सूती कपड़े से चेहरा ढककर निकलना फायदेमंद हो सकता है।
तेज गर्मी में पसीने के साथ शरीर से जरूरी मिनरल्स भी निकल जाते हैं। ऐसे में ORS, नींबू पानी या छाछ शरीर को जल्दी एनर्जी देने में मदद कर सकते हैं।
दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धूप सबसे ज्यादा तेज मानी जाती है। इस दौरान जरूरी काम न हो तो घर के अंदर रहना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।
कॉटन और हल्के रंग के कपड़े शरीर को हवा पास करने में मदद करते हैं। इससे शरीर कम गर्म महसूस करता है और पसीना भी जल्दी सूख सकता है।
अगर ज्यादा पसीना, सिरदर्द, उलझन, कमजोरी या चक्कर महसूस हो तो तुरंत आराम करें और शरीर को ठंडा रखने की कोशिश करें। लापरवाही हीटवेव को गंभीर बना सकती है।