ज्यादातर लोग बिना सोचे-समझे कैंडी या सोडा उठाते हैं। लेकिन समस्या ये है कि ये चीजें ब्लड शुगर को जल्दी बढ़ा देती हैं और फिर अचानक गिरती भी हैं, जिससे शुगरी की क्रेविंग और बढ़ जाती है। ऐसे फूड खाएं जो ब्लड शुगर को स्टेबल रखें और पेट भी भरा रहे तो इन विकल्पों का चुनाव कर सकते हैं।
जब मीठा खाने का मन करे, तो एक मुट्ठी बादाम खा लें। इसमें प्रोटीन, फाइबर और अच्छे फैट्स होते हैं जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। बादाम धीरे-धीरे पचते हैं, जिससे एनर्जी स्टेबल रहती है और अचानक क्रैश नहीं आता।
डेजर्ट का मन कर रहा है? ग्रीक योगर्ट ट्राई करें। इसमें प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स हैं, जिससे पेट भरा रहता है और पाचन सही रहता है। प्रोटीन ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकता है। थोड़ी फ्रूट या नट्स डालें तो स्वाद भी मीठा लगेगा और हेल्दी भी रहेगा।
अगर चॉकलेट खाने का मन कर रहा है, तो डार्क चॉकलेट लें। इसमें पॉलीफेनॉल्स होते हैं जो दिमाग और दिल दोनों के लिए अच्छे हैं। मिल्क या व्हाइट चॉकलेट की तुलना में इसमें ज्यादा पॉलीफेनॉल्स और कम शुगर होती है।
शुगर की क्रेविंग हो तो शकरकंद मदद करेगा। यह मीठा लगता है लेकिन फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स से भरा होता है। इससे धीरे-धीरे एनर्जी मिलती है, झटके जैसा नहीं। साथ ही विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी शरीर के लिए अच्छे हैं।
अगर कुछ मीठा और फ्रेश चाहिए, तो स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी या रास्पबेरी खाएं। ये फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरी होती हैं और कैंडी की तरह ब्लड शुगर नहीं बढ़ाती। फाइबर शुगर को धीरे-धीरे पचाता है, जिससे मीठा खाने का मन पूरा होता है लेकिन क्रैश नहीं आता।