स्किन ग्लो से लेकर मजबूत हड्डियां, सेहत का सुपरफूड है पिसी अलसी
Health Tips: अलसी के बीज जब पीसकर खाए जाते हैं तो इनके सारे पोषक तत्व शरीर को अच्छी तरह मिल पाते हैं। साबुत अलसी शरीर में पूरी तरह पच नहीं पाती, लेकिन पिसी हुई अलसी से ढेर सारे पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं।
अलसी खाने के फायदे
अगर आप रोजाना 1 से 2 चम्मच पिसी अलसी खाते हैं तो इसके ढेर सारे फायदे आपको हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके 5 बड़े फायदे जिसके बारे में शायद ही आपको जानकारी होगी।
दिल को रखे सेहतमंद
पिसी हुई अलसी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और दिल की बीमारियों से बचाव करता है। यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में मदद करता है और नसों में जमी चर्बी को कम करता है।
डायबिटीज में शुगर कंट्रोल
अलसी में भरपूर फाइबर होता है जो कार्बोहाइड्रेट को धीरे पचने देता है, जिससे शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता। रोज 2 चम्मच पिसी अलसी लेने से फास्टिंग शुगर कम हो सकती है।
पेट साफ और पाचन दुरुस्त
अलसी कब्ज, गैस और पेट फूलने की समस्या में बहुत फायदेमंद है। यह आंतों को साफ करती है और अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाती है।
वजन घटाने में मददगार
पिसी अलसी भूख को कंट्रोल करती है और बार-बार खाने की इच्छा कम करती है। यह मेटाबॉलिज्म तेज करती है और मीठा-तला खाने की क्रेविंग कम करती है।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
अलसी के लिग्नान हार्मोन बैलेंस करते हैं जिससे पिंपल्स और ड्राई स्किन कम होती है। ओमेगा-3 त्वचा को अंदर से मॉइश्चर देता है और एक्ज़िमा जैसी समस्याओं में राहत देता है।
General Knowledge: East नहीं यहां West से निकलता है सूरज, 99% लोगों को नहीं पता होगा जवाब
अमीर बनना है तो 25, 30, 35, 45 और 50 की उम्र में जरूर करें ये 5 काम, वरना पछताने के सिवा कुछ नहीं बचेगा
फर्जी हैं यूपी की ये 5 यूनिवर्सिटी, एडमिशन लिया तो बर्बाद हो जाएगा करियर
ऐसे सिलेंडर का भूलकर भी न करें इस्तेमाल, जान-माल का हो सकता है भारी नुकसान
Jio का सबसे बढ़िया पूरे 90 दिनों वाला प्लान, 200GB डाटा कहीं और नहीं मिलेगा
सुबह खाली पेट पीते हैं गिलास भर गरम पानी? तो जान लें इससे शरीर पर क्या असर होता है
General Knowledge: East नहीं यहां West से निकलता है सूरज, 99% लोगों को नहीं पता होगा जवाब
लोकल चुनाव के लिए शेयर बाजार बंद करने पर भड़के नितिन कामथ, बोले- "ये खराब प्लानिंग"
अमीर बनना है तो 25, 30, 35, 45 और 50 की उम्र में जरूर करें ये 5 काम, वरना पछताने के सिवा कुछ नहीं बचेगा
चूड़ा का क्या महत्व है, क्या है संक्रांति से इसका कनेक्शन, बिहार में चूड़ा कैसे खाया जाता है
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited