इस मैजिक ड्रिंक से करें दिन की शुरुआत, तेजी से अंदर हो जाएगा बाहर निकला थुलथुला पेट
Fat Loss Morning Drinks : वेट लॉस करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने दिन की शुरुआत किसी हेल्दी ड्रिंक (वेट लॉस ड्रिंक) के साथ करें। आज हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स बताएंगे जिन्हें रोज सुबह पीने से आपका पेट तेजी से कम होने लगता है।
वेट लॉस ड्रिंक
तेज रफ्तार जिंदगी में वजन बढ़ना आज एक आम समस्या बन चुका है। ऐसे में अगर दिन की शुरुआत सही तरीके से की जाए, तो फैट लॉस की प्रक्रिया को नेचुरल तरीके से तेज किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसी प्रभावी फैट लॉस ड्रिंक्स के बारे में जिन्हें खाली पेट पीना फायदेमंद माना जाता है।
गुनगुना नींबू पानी
सुबह उठते ही गुनगुना नींबू पानी पीना आपकी फैट लॉस जर्नी के लिए सबसे आसान तरीका माना जाता है। ये आपके शरीर को डिटॉक्स भी करता है।
जीरा चाय
रोज सुबह खाली पेट जीरा चाय पीना आपके पेट को तेजी से कम कर सकता है। यह ड्रिंक फैट बर्न करने के साथ-साथ डाइजेशन सुधारती है और ब्लोटिंग भी कम करती है।
सौंफ का पानी
अगर आपको बार-बार पेट फूलने या भारीपन की समस्या रहती है, तो मॉर्निंग ड्रिंक में सौंफ का पानी एक बेहतरीन विकल्प है। यह आपकी क्रेविंग को कम करके वजन घटाने में मदद करता है।
ग्रीन-टी
ग्रीन टी को फैट लॉस ड्रिंक्स की लिस्ट में हमेशा शामिल किया जाता है। इसमें मौजूद कैटेचिन आपकी फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करते हैं।
सेब का सिरका
आजकल फिटनेस पसंद करने वाले लोगों के बीच एप्पल साइडर विनेगर काफी लोकप्रिय है। 1 गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका मिक्स करके पीना आपके फैट लॉस प्रोसेस को सपोर्ट करता है।
डिस्क्लेमर
ये मॉर्निंग ड्रिंक्स फैट लॉस में मदद कर सकती हैं लेकिन इनके साथ बैलेंस्ड डाइट, हल्की एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद भी जरूरी है। वहीं किसी भी ड्रिंक को पीने की शुरुआत करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
डेरिल मिचेल ने रचा इतिहास, बने स्पेशल हैट्रिक जड़ने वाले पहले कीवी बल्लेबाज
Jio के सस्ते प्लान की चली आंधी, कंपनी ने खत्म किया बार-बार रिचार्ज का झंझट
Jio अब तक कितने GB इंटरनेट डेटा खर्च कर चुका है, क्या आपको मालूम है? हैरान कर देगी संख्या
Jio Cheapest Plan 2026: जियो का सबसे सस्ता प्लान, खर्च करने होंगे सिर्फ 75 रुपये
जहां इंसानों का पहुंच पाना है नामुमकिन...; वैज्ञानिकों ने उस खतरनाक इलाके को देखने का बनाया रिकॉर्ड
हरमनप्रीत कौर के बाद मेग लैनिंग ने किया कमाल, WPL में ऐसा करने वाली बनीं तीसरी बल्लेबाज
मन शांत कर देख लें विनोद खन्ना की ये 7 फिल्में, हो जाएंगे खुश
Blinkit के बाद Zepto, Swiggy और Flipkart का बड़ा कदम, 10 मिनट डिलीवरी का दावा छोड़ा
क्या ईरान पर स्ट्राइक करेगा US? अबतक 2500 से ज्यादा मौतें; विशेषज्ञ बोले- इजरायल से हमला करा सकता है अमेरिका
IND vs NZ: 'तो भी हम यह मैच हार जाते क्योंकि...,' शुभमन गिल ने ऐसा क्यों कहा?
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited