गाय के देसी घी में भूनकर खा लें ये 1 चीज, हाई बीपी से कोलेस्ट्रॉल, आसपास भी नहीं फटकेंगी ये बीमारियां

गाय के देसी घी में भुना लहसुन सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह न सिर्फ हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं से बचाता है, बल्कि आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है। अगर आप इसमें एक खास चीज भूनकर खाएं तो कई बीमारियां आपके आसपास भी नहीं फटकेंगी। यहां जानें कौन सी है ये चमत्कारी चीज...

सेहत के लिए वरदान गाय का देसी घी
01 / 08

सेहत के लिए वरदान गाय का देसी घी

हमारे किचन में एक ऐसा मसाला है, जो हर सब्जी में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी वरदान साबित होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर इसे गाय के देसी घी में भूनकर खाया जाए, तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं? यह गंभीर बीमारियों को दूर रखने के साथ उनके जल्दी उपचार में भी मदद करता है।

कौन सी है ये चमत्कारी चीज
02 / 08

कौन सी है ये चमत्कारी चीज

आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि घी में भुना लहसुन न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है। हाई बीपी हो या कोलेस्ट्रॉल, पाचन की दिक्कत हो या जोड़ों का दर्द, ये एक चीज आपको कई तरह की बीमारियों से बचा सकती है।

जोड़ों के दर्द और सूजन में आराम
03 / 08

जोड़ों के दर्द और सूजन में आराम

अगर आपको जोड़ों में दर्द, गठिया या बॉडी पेन की समस्या है, तो घी में भुना लहसुन ट्राई करें। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती भी मिलती है।

इम्यूनिटी को बनाए मजबूत
04 / 08

इम्यूनिटी को बनाए मजबूत

आजकल बदलते मौसम और संक्रमण की वजह से बीमार पड़ना आम हो गया है। लेकिन अगर आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी, तो बीमारियां आपको छू भी नहीं पाएंगी। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर को इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। घी के साथ इसे खाने से इसका असर और बढ़ जाता है।

हाई बीपी को रखे कंट्रोल में
05 / 08

हाई बीपी को रखे कंट्रोल में

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो घी में भुना हुआ लहसुन आपकी मदद कर सकता है। लहसुन में मौजूद एलिसिन नामक तत्व ब्लड वेसल्स (रक्त वाहिकाओं) को रिलैक्स करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है। अगर आप इसे रोज़ सुबह खाली पेट खाएंगे, तो जल्दी असर देखने को मिलेगा।

पाचन को बनाए दुरुस्त
06 / 08

पाचन को बनाए दुरुस्त

कई लोगों को पेट से जुड़ी दिक्कतें, जैसे कब्ज, गैस और अपच की शिकायत होती है। ऐसे में घी में भुना लहसुन किसी रामबाण से कम नहीं है। यह पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है, जिससे खाना जल्दी और अच्छे से पचता है। अगर आपको बार-बार पेट खराब होने की दिक्कत रहती है, तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार
07 / 08

खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार

अगर आपकी रिपोर्ट में कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई आ गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं। घी में भुना लहसुन एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और एचडीएल यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है।

डिस्क्लेमर
08 / 08

डिस्क्लेमर

प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited