फैटी लिवर की शुरुआत में शरीर में दिखते हैं ये 4 लक्षण, नहीं दिया ध्यान तो बंद हो जाएगी ऊर्जा की फैक्ट्री

फैटी लिवर आज काफी आम समस्या बन चुका है। जिसके बाद सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। आज हम आपको फैटी लिवर होने पर शरीर में दिखने वाले 4 लक्षण बताने जा रहे हैं। जो आपकी खराब सेहत का इशारा हो सकते हैं।

फैटी लिवर के संकेत
01 / 05

फैटी लिवर के संकेत

फैटी लिवर (Fatty Liver) एक आम समस्या बन चुकी है। जिसका कारण लीवर में अतिरिक्त फैट के जमने के कारण होती है। फैटी लिवर की शुरुआत में शरीर में कुछ सामान्य लक्षण दिखाई दे सकते हैं। जिन्हें नजरअंदाज करना हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं इसके 4 प्रमुख लक्षण

थकान और कमजोरी
02 / 05

थकान और कमजोरी

फैटी लिवर के शुरुआती में आपके शरीर में बहुत अधिक थकावट और कमजोरी महसूस हो सकती है। क्योंकि लिवर ही आपको ऊर्जा प्रदान करने के लिए भोजन का पाचन करता है। फैटी होने पर इसकी कार्यक्षमता में कमी आ जाती है।

पेट में दर्द और सूजन
03 / 05

पेट में दर्द और सूजन

लिवर के आसपास के क्षेत्र में यदि आपको दर्द या सूजन का अनुभव हो रहा है, तो ये फैटी लिवर का संकेत हो सकता है। क्योंकि इससे आपके लिवर की नसें और मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं।

पीलिया
04 / 05

पीलिया

फैटी लिवर होने पर आपके शरीर में बिलीरुबिन का लेवल बढ़ जाता है, जिससे आपकी त्वचा और आंखों में पीलापन दिखाई देता है। सामान्य तौर पर उसे पीलिया कहा जाता है।

पेट का आकार बढ़ना
05 / 05

पेट का आकार बढ़ना

फैटी लिवर होने पर आपके पेट का साइज बढ़ा हुआ दिखाई दे सकता है। क्योंकि इसमें आपके लिवर के आसपास वसा का जमाव हो जाता है। यही कारण है कि फैटी लिवर में आपका वजन भी बढ़ा हुआ दिख सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited