बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, वायरल संक्रमण, मौसमी एलर्जी आदि जैसी समस्याएं काफी देखने को मिलती हैं। इस दौरान प्रदूषण भी काफी अधिक होता है। बदलते मौसम में इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से इस तरह की मौसमी बीमारीयां लोगों को बहुत जल्दी अपनी चपेट में ले लेती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप नियमित कुछ खास हर्बल चाय पिएं, तो ये आपको लंब समय तक आपको इस तरह की समस्याओं से दूर रखेंगी।
मुलेठी एक शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जिसका उपयोग सूजन को दूर करने और पाच संबंधी समस्याओं के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। यह गले की खराश और खांसी की छुट्टी करने में भी मदद करती है। इसकी चाय इम्यूनिटी बढ़ाने में बहुत लाभकारी है।
विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और कैफीन से भरपूर यह चाय इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ बंद नाक को खोलने में भी मदद करती है। यह सर्दी-खांसी से छुटकारा पाने के लिए अच्छा विकल्प है। यह थकान को दूर करके मस्तिष्क को एक्टिव करती है। इससे शरीर में एनर्जी आती है।
आपको बता दें कि जिन लोगों को गले में खराश, सर्दी और गंभीर खांसी उनके लिए यह चाय बहुत लाभकारी है। यह गले को आराम देती है और खराश को शांत करती है। यह संक्रमण से लड़ने और फ्लू से छुटकारा दिलाने में भी कारगर है।
मौसमी एलर्जी से लड़ने और संक्रमण से राहत प्रदान करने में इस चाय का कोई जवाब नहीं है। यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है। सर्दी-खांसी और गले की खराश का यह एक रामबाण उपचार है। इसे पीने से बंद नाक को खोलने में भी मदद मिलती है।
छाती में जमा बलगम को खींचकर बाहर निकालने में यह चाय किसी रामबाण से कम नहीं है। यह काली खांसी को दूर करने में भी मदद करती है। गंभीर खांसी होने पर इसका सेवन करने से सेहत को बहुत लाभ मिल सकता है।