बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर 44 साल के हैं लेकिन, उनको देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। शाहिद उम्र के इस पड़ाव पर भी 25 साल के युवा की तरह ही नजर आते हैं।
उम्र के इस पड़ाव पर भी शाहिद यंग कैसे दिखते हैं इसका खुलासा खुद शाहिद ने एक जाने-माने यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू के दौरान किया था।
शाहिद ने बताया की वो शाकाहारी हैं और शराब आदि किसी भी नशीली चीज का सेवन नहीं करते हैं। पिछले कुछ सालों से उन्होंने सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाया है।
नींद को लेकर शाहिद पूरी तरह से डिसिप्लिन को पसंद करते हैं। शाहिद सुबह जल्दी उठना पसंद करते हैं। उठने के साथ ही व्यायाम और मेडिटेशन उनकी दिनचर्या में शामिल हो जो उन्हें यंग दिखने में मदद करती हैं।
शाहिद ने बताया कि वो अपने बच्चों के साथ समय बिताना काफी पसंद करते हैं। बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। बच्चों के साथ समय बिताना उन्हें अंदर से अच्छा महसूस करने में मदद करता है।
शाहिद खुदको फिट रखने के लिए किसी भी प्रकार का केमिकल प्रोडक्ट्स अपनी डाइट में इस्तेमाल नहीं करते। शाहिद फिटनेस के लिए ज्यादातर वीगन फूड्स का ही इस्तेमाल करते हैं।