Fatty Liver में बथुआ खाना कितना है फायदेमंद, लिवर की चर्बी घटाने में कैसे करता है मदद
फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे लोग अक्सर बथुआ को डाइट में शामिल करने को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। वे पूछते हैं कि आखिर यह उनके लिए फायदेमंद है या नुकसानदेह, क्या इससे लिवर की चर्बी कम होती है। आपके इन सभी सवालों का साइंटिफिक जवाब आज हम आपको देंगे। चलिए जानते हैं आखिर फैटी लिवर में बथुआ खाना कितना फायदेमंद है...
फैटी लिवर में बथुआ
आजकल फैटी लिवर की समस्या बहुत आम होती जा रही है। आज के समय में गलत खानपान, बैठे रहने वाली लाइफस्टाइल और बढ़ता वजन इसकी बड़ी वजह बन चुके हैं। ऐसे में लोग दवाओं के साथ-साथ देसी और नेचुरल उपाय भी तलाशते हैं। सर्दियों में मिलने वाला साग बथुआ (Bathua) इसी तलाश में एक जाना-पहचाना नाम है। लेकिन क्या वाकई बथुआ फैटी लिवर में फायदेमंद होता है? आइए इसे साइंस की नजर से समझते हैं।
फैटी लिवर
बता दें कि फैटी लिवर तब होता है जब लिवर की कोशिकाओं में जरूरत से ज्यादा चर्बी जमा होने लगती है। शुरुआत में यह ज्यादा लक्षण नहीं दिखाता, लेकिन समय के साथ यह सूजन, लिवर डैमेज और यहां तक कि सिरोसिस जैसी गंभीर परेशानी का कारण बन सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक समय रहते खानपान और लाइफस्टाइल में सुधार न किया जाए, तो यह समस्या धीरे-धीरे बढ़ती चली जाती है।
बथुआ क्यों हैं खास
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार बथुआ पोषण से भरपूर साग है। इसमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम, विटामिन A और C अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। यही नहीं, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए ये सभी पोषक तत्व जरूरी माने जाते हैं।
लिवर की चर्बी घटाने में बथुआ कैसे मदद करता है
साइंटिफिक जानकारी के अनुसार बथुआ लिवर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर फैट के पाचन और उसके सही उपयोग में मदद करता है, जिससे लिवर में अतिरिक्त चर्बी जमा होने की संभावना कम होती है। साथ ही यह लिवर पर पड़ने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करने में मदद कर सकता है।
क्या इससे फैटी लिवर ठीक होता है
यह समझना जरूरी है कि बथुआ कोई जादुई इलाज नहीं है। रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि सिर्फ बथुआ खाने से फैटी लिवर पूरी तरह रिवर्स नहीं होता। हां, अगर इसे संतुलित डाइट, वजन कंट्रोल और एक्टिव लाइफस्टाइल के साथ शामिल किया जाए, तो यह लिवर हेल्थ को सपोर्ट जरूर कर सकता है।
बथुआ को डाइट में कैसे शामिल करें
डॉक्टरों और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक बथुआ का साग, सूप या हल्की सब्जी बनाकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। ज्यादा तेल या घी में पकाने से इसके फायदे कम हो सकते हैं। किसी भी हेल्थ कंडीशन में इसे नियमित डाइट का हिस्सा बनाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर रहता है।
डिस्क्लेमर
प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
दिल थामकर देख लें सनी लियोनी की ये 7 फोटोज
Feb 15, 2026
एक पैकेज में दो देशों की सैर, सिर्फ इतने खर्चे में घूम आओ मलेशिया और सिंगापुर
प्रेग्नेंसी में और भी खूबसूरत हो गईं Surbhi Jyoti, लेटेस्ट फोटोज में एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
मोहम्मद अली के अनमोल विचार, बदल देंगे आपकी सोच, डर को हराने की सीख
कहां उड़ती है दुनिया की सबसे छोटी फ्लाइट, चंद सेकेंड की दूरी के लिए क्यों भरते हैं उड़ान ?
कद्दू का जूस कैसे घटाता है मोटापा, स्किन ग्लो बढ़ाने के लिए कैसे करें सेवन, जानिए रोज पीने के गजब फायदे
शादी की खबरों के बीच रश्मिका-विजय एयरपोर्ट पर साथ में हुए स्पॉट, दिखा स्टाइलिश अवतार
वाइफ के साथ खोले अकाउंट, हर महीने मिलेंगे 9250 रुपए
सड़क पर एक ही जगह मची त्राहि-त्राहि: पति पत्नी से, बिल्ली कुत्ते से, चोर पुलिस से, बचने के लिए सब एक-दूसरे के पीछे भागते आए नजर
लाखों का ब्याज बचाएं! Home Loan की EMI से आजादी के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
आज का मौसम : 16, 17, 18 फरवरी को बरसेगा झमाझम पानी; वज्रपात संग आएगी आंधी; मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited