Bad Food Combination: मूली के साथ कभी न खाएं ये चीजें, हो जाएगा फूड प्वाइजनिंग

Health Tips: कुछ चीजों को एक साथ मिलाकर खाना या एक साथ खाना हमारे शरीर के लिए जहर का काम कर सकता है। इसलिए यह जानना बहुत जरूरी है कि कुछ खाद्य पदार्थों को एक साथ एक साथ खाना कितना खतरनाक हो सकता है। आयुर्वेद में इसे कुछ चीजों के साथ नहीं खाने की सलाह दी गई है, नहीं तो इसके रिएक्शन से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। आज हम बता रहे हैं मूली के बारे में..

Updated Jun 8, 2023 | 03:00 PM IST

01 / 06

​मूली का सेवन​

मू​ली को सलाद के रूप में भी खाया जाता है और सब्जी के रूप में भी खाया जाता है। इससे बनी सब्जी और पराठे बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूली के साथ और भी कई चीजों का सेवन करना हानिकारक भी हो जाता है। तो आइए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनसे मूली को दूर ही रखना चाहिए।

02 / 06

मूली के ​पोषक तत्व​

इसमें फोलिक एसिड, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन और एंथोसायनिन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके साथ ही मूली में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो मुंह, पेट, आंतों, किडनी, डायबिटीज से लेकर कैंसर तक की समस्याओं में राहत दिलाते हैं।

03 / 06

​खीरे के साथ मूली न खाएं​

लोग अक्सर सलाद में खीरा और मूली दोनों को काटकर सोचते हैं कि यह उनके लिए बहुत फायदेमंद होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल खीरे में एस्कॉर्बिनेज पाया जाता है, जो विटामिन सी को अवशोषित करने का काम करता है। ऐसे में खीरे या मूली में से एक बार में एक ही चीज का सेवन करें। दोनों का कॉम्बिनेशन तैयार न करें।

04 / 06

दूध के साथ मूली

मूली खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए, गले में खराश या खांसी होने की संभावना रहती है। इसी तरह दूध भी मूली के साथ नहीं पीना चाहिए। इस तरह से दूध का सेवन करना पानी से भी ज्यादा हानिकारक साबित हो सकता है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि मूली के परांठे या सब्जी के साथ दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप मूली खा रहे हैं तो आपको दूध से बनी चीजों से भी परहेज करना चाहिए।

05 / 06

मूली के साथ करेला

वैसे तो करेला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन जब भी आप खाने में करेले का सेवन करें तो मूली बिल्कुल ना खाएं। इन दोनों चीजों की प्रकृति आपस में मेल नहीं खाती। इन्हें एक साथ खाने से रिएक्शन हो सकता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। यह सांस और हृदय को प्रभावित करता है। अगर आपने करेला खाया है तो कम से कम 24 घंटे तक मूली न खाएं।

06 / 06

​खट्टी चीजों का सेवन​

संतरा जैसी खट्टी चीजों का सेवन मूली जैसे संतरे के साथ नहीं करना चाहिए। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इन दोनों का मेल जहर के समान माना जाता है, जो पेट के लिए कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकता है। अगर आपने संतरा खाया है तो मूली कम से कम 10 घंटे बाद ही खाएं।

लेटेस्ट न्यूज

JKSSB DEO Admit Card 2023 Released: जारी हुआ जम्मू कश्मीर डाटा एंट्री ऑपरेटर का एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

इंदौर में पिकनिक मनाने गए बच्चों से भरी बस पलटी, 13 बच्चे घायल, एक का हाथ कटा

Mutual Fund: 5 साल में 10 लाख के बन गए 25 लाख, यकीन न आए तो देखिए शानदार स्कीम का रिटर्न

सेंसेक्स की टॉप 10 में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 62,586 करोड़ रुपये घटा

RBI की MPC बैठक से लेकर आर्थिक आंकड़े तक, इन चार चीजों से तय होगी बाजार की चाल

Jawan Box Office Collection: शाहरुख खान की जवान ने 24वें दिन की छप्परफाड़ कमाई, 600 करोड़ के कल्ब में जल्द होगी शामिल

New Business Idea: एलोवेरा जेल स्किन के साथ-साथ जेब के लिए भी फायदेमंद, सालाना 12 लाख से ज्यादा होगी कमाई

26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को लगा सबसे बड़ा झटका, करीबी आतंकी की गोली मारकर हत्या