बार-बार बन रहे हैं किडनी स्टोन, इन आयुर्वेदिक नुस्खों से हो सकता है बचाव

किडनी स्टोन यानी पथरी की समस्या आजकल तेजी से बढ़ रही है। पेट और कमर में दर्द, पेशाब में जलन और खून आने जैसे लक्षण इसे गंभीर बना देते हैं। इस लेख में जानें आयुर्वेद के आसान और घरेलू उपाय, सही खानपान और जीवनशैली से पथरी से बचाव के असरदार तरीके, ताकि आप खुद को और अपने परिवार को इस दर्दनाक समस्या से सुरक्षित रख सकें।

किडनी की पथरी से बचने के उपाय
01 / 07
Image Credit : Istock

किडनी की पथरी से बचने के उपाय

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान के कारण किडनी स्टोन यानी पथरी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। यह परेशानी अब सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही, बल्कि युवा वर्ग भी इसकी चपेट में आ रहा है। पेट और कमर में तेज दर्द, पेशाब में जलन और असहजता जैसी समस्याएं व्यक्ति की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर देती हैं।

किडनी स्टोन क्या है और यह कैसे बनती है
02 / 07
Image Credit : Istock

किडनी स्टोन क्या है और यह कैसे बनती है

किडनी स्टोन को आयुर्वेद में अश्मरी कहा गया है। यह मुख्य रूप से शरीर में कफ के जमाव और पित्त की अधिकता के कारण बनती है। जब शरीर में पानी की कमी होती है, पाचन कमजोर रहता है और गलत खानपान चलता है, तब शरीर में मौजूद मिनरल्स आपस में चिपककर छोटे-छोटे क्रिस्टल बना लेते हैं। यही क्रिस्टल धीरे-धीरे कठोर होकर पथरी का रूप ले लेते हैं, जो आगे चलकर गंभीर दर्द का कारण बनते हैं।

पथरी बनने के प्रमुख कारण क्या हैं
03 / 07
Image Credit : Istock

पथरी बनने के प्रमुख कारण क्या हैं

दिनभर में 1.5 लीटर से कम पानी पीना, ज्यादा नमक लेना, अधिक चाय-कॉफी और कोल्ड ड्रिंक पीना पथरी बनने का बड़ा कारण माना जाता है। इसके अलावा चॉकलेट, मूंगफली जैसी ऑक्सलेट युक्त चीजों का ज्यादा सेवन, लंबे समय तक पेशाब रोकना और तली-भुनी व फास्ट फूड खाना भी किडनी स्टोन के खतरे को बढ़ाता है।

नजरअंदाज न करें ये शुरुआती लक्षण
04 / 07
Image Credit : Istock

नजरअंदाज न करें ये शुरुआती लक्षण

किडनी स्टोन के कुछ लक्षण ऐसे होते हैं जिन्हें अक्सर लोग हल्के में ले लेते हैं। पीठ या कमर के साइड में दर्द होना, पेशाब में जलन या खून आना, बार-बार पेशाब लगना, जी मिचलाना और भूख न लगना इसके आम संकेत हैं। कई मामलों में छोटी पथरी बिना किसी स्पष्ट लक्षण के भी बनती रहती है, जो बाद में बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।

आयुर्वेद से पथरी से बचाव के आसान तरीके
05 / 07
Image Credit : Istock

आयुर्वेद से पथरी से बचाव के आसान तरीके

आयुर्वेद के अनुसार पथरी से बचाव के लिए सबसे जरूरी है शरीर में पानी की सही मात्रा बनाए रखना। रोजाना 2.5 से 3 लीटर साफ पानी पीना फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पीने से स्टोन बनने की प्रक्रिया धीमी होती है। दिन में 1-2 गिलास नारियल पानी लेना भी लाभकारी माना जाता है। खीरा, ककड़ी, तरबूज, मूंग दाल और हल्की खिचड़ी जैसे हल्के और पानी से भरपूर आहार किडनी के लिए अच्छे माने जाते हैं।

कब तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है
06 / 07
Image Credit : Istock

कब तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है

अगर दर्द बेहद तेज हो जाए, पेशाब आना बंद हो जाए, तेज बुखार आए या लगातार उल्टी हो, तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार नमक का कम सेवन, पर्याप्त पानी पीना, पेशाब कभी न रोकना और तली-मसालेदार खाने से दूरी बनाना पथरी से बचाव के लिए सबसे जरूरी कदम हैं। समय रहते अपनाई गई सावधानियां इस समस्या से आपको काफी हद तक सुरक्षित रख सकती हैं।

डिस्क्लेमर
07 / 07
Image Credit : Istock

डिस्क्लेमर​

प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।Inputs: IANS

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited