आज की डिजिटल लाइफस्टाइल में मोबाइल, लैपटॉप और टीवी हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुके हैं। कई लोग रोजाना 8 से 10 घंटे तक स्क्रीन के सामने बिताते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर आंखों पर पड़ता है। आज हम आपको आंखों की रोशनी के लिए कुछ शानदार आयुर्वेदिक नुस्खे बताएंगे।
आयुर्वेद में त्रिफला को आंखों के लिए बेहद लाभकारी माना गया है। त्रिफला में आंवला, हरड़ और बहेड़ा का मिश्रण होता है।
आयुर्वेद में शुद्ध देसी घी को शरीर और आंखों के लिए लाभदायक माना गया है। वहीं रात में पैरों के तलवों पर हल्के हाथों से घी की मालिश करने को भी आंखों की थकान कम करने वाला पारंपरिक उपाय माना जाता है।
लगातार स्क्रीन देखने के बाद हर 20 से 30 मिनट में कुछ सेकंड के लिए आंखों को आराम देना जरूरी है। इसमें आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारने से ताजगी महसूस होती है और थकान कम हो सकती है।
आंखों की अच्छी सेहत के लिए डाइट में हेल्दी बदलाव करने की जरूरत है। जिसमें आंवला, गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां, बादाम, अखरोट, तिल और मौसमी फल शामिल कर सकते हैं।
आंखों को हेल्दी रखने के लिए आयुर्वेद और योग दोनों ही नियमित अभ्यास पर जोर देते हैं। इसमें आप कुछ खास तरह की एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं। जिसमें पलकों को तेजी से झपकाना, आंखों को ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं घुमाना तथा हथेलियों को रगड़कर आंखों पर हल्के से रखना (पाल्मिंग) आंखों को आराम देने वाले आसान अभ्यास हैं।
आंखों के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपाय अपनाना आंखों की सामान्य देखभाल में सहायक हो सकते हैं, लेकिन यदि धुंधला दिखना लगातार बना रहे, आंखों में तेज दर्द हो, रोशनी कम दिखाई दे या बार-बार समस्या हो रही हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। ऐसी कंडीशन में एक्सपर्ट की राय जरूर लें।