आयुर्वेदिक टॉनिक कहलाती है गुलाब से बनने वाली ये मिठाई, पेट की इन समस्याओं का है रामबाण उपाय
आयुर्वेद में गुलकंद को एक टॉनिक माना गया है जो खासतौर पर पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में गुणकारी है। गुलकंद को गुलाब की पत्तियों से बनाया जाता है। यह कब्ज दूर करता है और महिलाओं में पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतें भी दूर कर सकता है।

गुलकंद का फायदा
गुलाब की पंखुड़ियों और चीनी से मिलाकर इसे तैयार किया जाता है इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। तभी तो इसे आयुर्वेदिक टॉनिक का नाम दिया गया है। ऐसा टॉनिक जो तन और मन दोनों का खास ख्याल रखता है!

पेट को दे आराम
कब्ज, एसिडिटी, और पेट की जलन की समस्या को दूर करने के लिए गुलकंद का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके साथ ही साथ नियमित तौर पर गुलकंद का सेवन करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है।

गर्मी में दे ठंडक
यह पाचन तंत्र को ठंडक प्रदान करता है। गुलकंद पित्त दोष को संतुलित करने में मदद करता है, साथ ही गर्मियों में होने वाली कई तरह की समस्याओं जैसे कि नकसीर, जलन, और थकान को कम करता है।

छालों का इलाज
यह मुंह के छालों को ठीक करने में काफी प्रभावी है। गुलाब की पंखुड़ियों के सात्विक गुण होते हैं, जो मन को शांत करते हैं। यह तनाव, चिंता, और अनिद्रा को कम करने में मदद करता है।

महिलाओं के लिए गुणकारी
मासिक धर्म की अनियमितता, अत्यधिक रक्तस्राव, और मासिक धर्म से जुड़ी पित्तजन्य समस्याओं को कम करने में गुलकंद उपयोगी है। यह गर्भवती महिलाओं में पेट की जलन और गर्मी को भी शांत करता है।

त्वचा निखारे
गुलकंद का नियमित प्रयोग करने से त्वचा भी निखर कर आती है। चेहरे से मुंहासे, दाग-धब्बे, और एलर्जी भी दूर होती हैं।

कैसे करें सेवन
दूध और पानी के माध्यम से गुलकंद का सेवन किया जा सकता है। इसे पान के साथ भी ले सकते हैं। अगर गुलकंद का सेवन खाली पेट किया जाए, तो पेट को काफी राहत मिलती है। हालांकि शुगर के मरीजों को गुलकंद का सेवन करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। इनपुट : आईएएनएस
भारत के 10 सबसे अमीर राज्य, नंबर 1 कौन और क्यों
Jul 16, 2025

ICC के एक अपडेट ने अमर कर दिया विराट कोहली का नाम

ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का हाल

एयरपोर्ट जैसे चमकेंगे दिल्ली के ये 2 बस अड्डे! मिलेंगी वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी

Top 7 TV Gossips: इस TMKOC स्टार के साथ कॉफी डेट पर निकलीं बबीता जी, BB 19 के लिए इस यू-ट्यूबर को मिला न्योता

सिद्धार्थ मल्होत्रा या फिर कियारा आडवाणी, जानें किसके पास है बड़ी डिग्री

INDW vs ENGW 1st ODI Highlights: टीम इंडिया ने पहले वनडे में इंग्लैंड को दी 4 विकेट से मात, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

'छठ बाद बिहार में ही आपके बच्चों के शिक्षा-रोजगार का इंतजाम...' बोले प्रशांत किशोर

'राहुल को विदेश नीति का 'F' भी नहीं पता, फिर भी सवाल उठाते रहते हैं...' BJP का तंज

Volcanic Eruption: आइसलैंड में ज्वालामुखी विस्फोट के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया

शर्मनाक! हरियाणा के करनाल में दष्टिबाधित मनोरोगी लड़की के साथ बलात्कार
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited