अनन्या पांडे ने जिम में किया बुल्गेरियन स्प्लिट स्क्वैट, टोंड लेग्स और बैलेंस के लिए बेहतरीन मूव
हाल ही में अनन्या पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस वर्काआउट कर रही हैं और जिम में बुल्गेरियन स्प्लिट स्क्वैट करती नजर आ रही हैं। बता दें कि यह एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद होती है। यहन सिर्फ टोंड थाइज पाने में मदद करती है, बल्कि बॉडी को ज्यादा स्टेबल और स्ट्रॉन्ग बनाती है। चलिए जानते हैं अनन्या पांडे के इस वर्कआउट के गजब फायदे...
अनन्या पांडे का बुल्गेरियन स्प्लिट स्क्वैट वर्कआउट
अनन्या पांडे हमेशा से अपनी फिटनेस और टोंड फिगर के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में फिल्मफेयर पर शेयर हुई तस्वीरों में अनन्या जिम में बुल्गेरियन स्प्लिट स्क्वैट करती हुई दिखीं। यह मूव दिखने में भले ही सिंपल लगे, लेकिन लेग्स को मजबूत बनाने, बैलेंस सुधारने और बॉडी को स्टेबल रखने के लिए बेहद असरदार माना जाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह एक ऐसा यूनिलेटरल मूव है जो हर पैर पर अलग-अलग फोकस करता है और मसल्स को डीप एक्टिवेशन देता है।
अनन्या का वर्कआउट स्टाइल और फोकस
फिल्मफेयर में पोस्ट की गई तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि अनन्या अपने वर्कआउट को पूरी डेडिकेशन के साथ करती हैं। बुल्गेरियन स्प्लिट स्क्वैट उनके लेग वर्कआउट का एक जरूरी हिस्सा है। यह मूव थाई, ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग को एक साथ एक्टिव करता है, जिससे निचला हिस्सा ज्यादा टोंड और शेप में आता है।
मिलती है डीप मसल एक्टिवेशन
यह एक्सरसाइज शरीर का वजन एक पैर पर रखकर की जाती है, जिससे डीप मसल एक्टिवेशन होता है। इसे करते वक्त बैक लेग को बेंच पर रखा जाता है और फ्रंट लेग पर पूरा फोकस रहता है। यही वजह है कि यह वर्कआउट जांघों को अच्छे से शेप देता है।
बैलेंस और स्टेबिलिटी के लिए कमाल
अनन्या के जिम मूव्स हमेशा बैलेंस और कंट्रोल पर आधारित होते हैं। स्प्लिट स्क्वैट बैलेंस को सुधारने में बेहद मददगार है। यह आपके कोर को भी एक्टिव रखता है, जिससे चलने-फिरने और रनिंग जैसी एक्टिविटी में स्टेबिलिटी बढ़ती है।
ग्लूट्स और लेग्स को टोंड बनाने का बेस्ट तरीका
ग्लूट्स को सही शेप देने और थाइज को स्लिम-टोन करने वाले मूव्स में बुल्गेरियन स्प्लिट स्क्वैट टॉप पर माना जाता है। अनन्या इस एक्सरसाइज को रेगुलर करती हैं, जिसका असर उनके टोंड लेग्स में साफ नजर आता है।
कम समय में ज्यादा असर देने वाला मूव
यह उन लोगों के लिए भी परफेक्ट है जिनके पास जिम में ज्यादा समय नहीं होता। कुछ रेप्स से ही यह मसल्स को अच्छे से वर्क कर देता है। यही वजह है कि सेलिब्रिटी ट्रेनर भी इसे लेग डे का अनिवार्य हिस्सा मानते हैं।
गांठ बांध लें ये बात
अगर आप भी अनन्या पांडे की तरह टोंड लेग्स और बेहतर बैलेंस पाना चाहते हैं, तो बुल्गेरियन स्प्लिट स्क्वैट को अपनी रुटीन में शामिल कर सकते हैं। यह मूव आसान भाषा में कहें तो कम मेहनत, ज्यादा असर वाली कैटेगरी में आता है।
क्या नौकरी छूटने के बाद साल में 2 बार निकाल सकते हैं EPFO से पैसा?
Fashion Facts: फैशन की दुनिया का सबसे पुराना Logo, करीब 100 साल बाद भी वैसे का वैसा
WhatsApp पलक झपकते ही हो जाएगा बैन, भूल कर भी न करें ये 4 गलतियां
Price और Rate में क्या अंतर होता है, ज्यादातर लोग नहीं जानते
Vastu Tips For Money: घर में दो दिन भी नहीं टिकता पैसा, तो जानें पिछले 3 सालों से क्या गलती कर रहे हैं आप
चर्चा में कथा वाचकों की शादी, जानें कब ब्याह रचाएंगी जया किशोरी
Noida News: ठंड में बेसहारा बेहाल! कंबल वितरण फेल, ग्रेटर नोएडा में रैन बसेरे नदारद; DM ने जताई नाराजगी
तस्वीर में लिखे हैं कितने 9, बता दिए तो माने जाएंगे कंप्यूटर से भी तेज
WhatsApp में एक साथ आए कई नए फीचर्स, बदल जाएगा पूरा एक्सपीरियंस
क्या नौकरी छूटने के बाद साल में 2 बार निकाल सकते हैं EPFO से पैसा?
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited