अंबानियों और बिड़ला के वेलनेस गुरू मिक्की मेहता ने इस चीज को बताया सेहत का दुश्मन, 90% लोग रोज करते हैं सेवन

हम में से ज्यादातर लोग सुबह चाय के साथ या नाश्ते में कई ऐसी चीजें खाते हैं जो सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह होती हैं। आपको बता दें कि एक ऐसी चीज भी है जो भारतीय घरों में खूब खाई जाती है, लेकिन सेहत के लिए एक मीठे जहर की तरह है। हाल ही में देश के नामी उद्योगपतियों अंबानी, बिड़ला और मित्तल जैसे परिवारों के वेलनेस गुरू मिक्की मेहता ने इसका खुलासा किया है। यहां जानें इसके बारे में...

सेहत के लिए दुश्मन फूड
01 / 07

सेहत के लिए दुश्मन फूड

हम में से ज्यादातर लोग दिन की शुरुआत ब्रेड के साथ करते हैं। नाश्ते में जल्दी और आसान विकल्प के तौर पर इसे पसंद किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के नामी उद्योगपतियों अंबानी, बिड़ला और मित्तल जैसे परिवारों के वेलनेस गुरु मिक्की मेहता ने नाश्ते में खाई जाने वाली एक खास चीज को सेहत के लिए सबसे खतरनाक करार दिया है? उन्होंने इसे सीधा-सीधा हमारी सेहत का दुश्मन बताया है। यहां जानें कौन सी है ये चीज...

कौन सी है ये खतरनाक चीज
02 / 07

कौन सी है ये खतरनाक चीज

मिक्की मेहता का कहना है कि ब्रेड शरीर में जाने वाली सबसे खतरनाक चीजों में से एक है। चाहे वो सफेद हो या ब्राउन, दोनों ही रूपों में यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। यह सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन ब्रेड जितनी आसान लगती है, उससे कहीं ज़्यादा नुकसान करती है।

पाचन से लेकर दिमाग तक पर असर
03 / 07

पाचन से लेकर दिमाग तक पर असर

ब्रेड में ऐसा कुछ नहीं होता जो हमारे शरीर को असल में पोषण दे। इसमें फाइबर बेहद कम होता है और रिफाइंड मैदा ज्यादा होता है, जो पाचन को धीमा कर देता है। रोजाना ब्रेड खाने से गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं आम हो सकती हैं। मिक्की मेहता तो यह तक कहते हैं कि ब्रेड दिमाग पर भी असर डालती है- सोचने-समझने की ताकत कम कर सकती है और आलस बढ़ा सकती है।

ब्राउन ब्रेड का भ्रम
04 / 07

ब्राउन ब्रेड का भ्रम

अक्सर लोग सोचते हैं कि सफेद ब्रेड खराब है लेकिन ब्राउन ब्रेड सेहतमंद होती है। जबकि सच्चाई यह है कि ब्राउन ब्रेड में भी वही रसायन होते हैं जो सफेद ब्रेड में पाए जाते हैं। बस उसमें कलर और थोड़ा लेबल बदल दिया जाता है ताकि लोग इसे ‘हेल्दी’ समझें।

ब्लड शुगर और वजन पर सीधा असर
05 / 07

ब्लड शुगर और वजन पर सीधा असर

ब्रेड में मौजूद कार्बोहाइड्रेट बहुत जल्दी शुगर में बदल जाते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। यह डायबिटीज के खतरे को बढ़ा सकता है। लगातार ब्रेड खाने से मोटापा बढ़ने की संभावना भी रहती है। मिक्की मेहता का साफ कहना है- अगर सेहत चाहिए, तो ब्रेड से दूरी जरूरी है।

फिर से विचार करने का समय
06 / 07

फिर से विचार करने का समय

मिक्की मेहता का के इस बयान "ब्रेड हमारे शरीर के लिए सबसे खतरनाक चीज है" ने सभी को फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है। अगर देश की 90% आबादी रोजाना ब्रेड खा रही है, तो अब वक्त है इस आदत पर फिर से विचार करने का। जो चीज दिखने में सीधी-सादी हो, जरूरी नहीं कि वो हमारे शरीर के लिए सही हो। अगली बार ब्रेड उठाने से पहले एक बार जरूर सोचिए।

डिस्क्लेमर
07 / 07

​​डिस्क्लेमर​

प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited