अक्षय कुमार की पत्नी झेल रहीं ये गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम, 40 पार करते ही क्यों घेर लेती है महिलाओं को ये दिक्कत, जानिए

अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में बढ़ती उम्र के साथ अपनी एक खास समस्या का अनुभव शेयर किए और बताया कि कैसे 40 की उम्र के बाद महिलाओं को शरीर और मूड में बड़े बदलाव झेलने पड़ते हैं। उनका कहना है कि इस फेज में वेट लिफ्टिंग यानी वजन उठाने की एक्सरसाइज महिलाओं के लिए बेहद मददगार हो सकती है।

अक्षय कुमार की पत्नी इस गंभीर समस्या से जूझ रहीं
01 / 07
Image Credit : IG/ Twinkle Khanna

अक्षय कुमार की पत्नी इस गंभीर समस्या से जूझ रहीं

अक्षय कुमार की पत्नी और राइटर ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पोस्ट में एक ऐसी बात शेयर की, जिससे कई महिलाएं खुद को जोड़ सकती हैं। ट्विंकल ने बताया कि वो मेनोपॉज (Menopause) के फेज से गुजर रही हैं, जो हर महिला की ज़िंदगी का एक नेचुरल लेकिन चुनौतीभरा हिस्सा होता है। उन्होंने बताया कि इस समय वेट लिफ्टिंग यानी वजन उठाने की एक्सरसाइज काफी मददगार साबित होती है।

ट्विंकल खन्ना ने शेयर किया अपना अनुभव
02 / 07
Image Credit : IG/ Twinkle Khanna

ट्विंकल खन्ना ने शेयर किया अपना अनुभव

ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक ईमानदार पोस्ट लिखकर बताया कि वो मेनोपॉज के दौर से गुजर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस उम्र में शरीर और मूड दोनों में बदलाव आते हैं। कई बार नींद पूरी नहीं होती, थकान और चिड़चिड़ापन भी बढ़ जाता है। लेकिन उन्होंने इस फेज को स्वीकार किया और कहा कि अब वो अपनी हेल्थ पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं।

आखिर क्या होता है मेनोपॉज
03 / 07
Image Credit : IG/ Twinkle Khanna

आखिर क्या होता है मेनोपॉज?

मेनोपॉज वो स्टेज है जब महिलाओं की ओवरीज़ एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन बनाना बंद कर देती हैं। आमतौर पर ये 45 से 50 साल की उम्र के बीच होता है। इस दौरान पीरियड्स धीरे-धीरे बंद हो जाते हैं और शरीर में हॉर्मोनल बदलाव शुरू हो जाते हैं। इसके कारण मूड स्विंग, नींद की परेशानी, हॉट फ्लैशेज़ और जोड़ों में दर्द जैसी दिक्कतें आम हो जाती हैं।

वेट लिफ्टिंग है फायदेमंद
04 / 07
Image Credit : IG/ Twinkle Khanna

वेट लिफ्टिंग है फायदेमंद

ट्विंकल ने कहा कि उन्हें इस फेज में वेट लिफ्टिंग यानी वजन उठाने की एक्सरसाइज से काफी राहत मिली है। यह न सिर्फ मसल्स को मजबूत बनाती है बल्कि हड्डियों की डेंसिटी बढ़ाने में भी मदद करती है। मेनोपॉज के दौरान हड्डियां कमजोर होना एक आम समस्या है, ऐसे में वेट ट्रेनिंग एक बेहतरीन समाधान हो सकता है।

डॉक्टर भी मानते हैं वर्कआउट जरूरी है
05 / 07
Image Credit : IG/ Twinkle Khanna

डॉक्टर भी मानते हैं वर्कआउट जरूरी है

एक्सपर्ट्स का कहना है कि मेनोपॉज में शारीरिक गतिविधि बेहद ज़रूरी होती है। रोजाना हल्की एक्सरसाइज, योग और वेट ट्रेनिंग करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और स्ट्रेस लेवल भी कम रहता है। इससे मूड अच्छा रहता है और नींद में सुधार होता है। डॉक्टर बताते हैं कि फिजिकल एक्टिविटी शरीर में एंडोर्फिन रिलीज़ करती है, जो नेचुरल 'हैप्पी हॉर्मोन' कहलाते हैं।

हेल्दी लाइफस्टाइल से मिलती है राहत
06 / 07
Image Credit : IG/ Twinkle Khanna

हेल्दी लाइफस्टाइल से मिलती है राहत

मेनोपॉज के दौर में डाइट और लाइफस्टाइल में थोड़े बदलाव काफी फायदेमंद हो सकते हैं। हेल्दी फूड जैसे ग्रीन वेजिटेबल्स, फल, प्रोटीन और कैल्शियम युक्त चीजें जरूर खानी चाहिए। कैफीन, स्मोकिंग और अल्कोहल से दूरी बनाना भी जरूरी है। साथ ही, ध्यान (Meditation) और अच्छी नींद मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करती हैं।

ट्विंकल का संदेश हर महिला के लिए
07 / 07
Image Credit : IG/ Twinkle Khanna

ट्विंकल का संदेश हर महिला के लिए

ट्विंकल ने अपने पोस्ट में लिखा कि महिलाएं इस फेज को छिपाने या शर्माने की बजाय, इसे खुलेपन से स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि 'हम अपने शरीर के बदलावों से डरें नहीं, बल्कि खुद को समझें और संभालें।' उनके इस संदेश से कई महिलाओं को हिम्मत और प्रेरणा मिल रही है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited