बॉलीवुड के जाने माने एक्टर और फिटनेस की मिसाल अक्षय कुमार को भला कौन नहीं जानता है। लेकिन क्या आप उनकी फिटनेस का राज जानते हैं, यदि नहीं तो आज हम आपको उनकी फिटनेस का सीक्रेट बताने जा रहे हैं।
अक्षय कुमार की फिटनेस देखकर आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। 58 साल की उम्र में भी हेल्दी खानपान और संतुलित जीवन शैली अपनाकर वह इतने फिट दिखते हैं।
अक्षय की मानें तो केला उन्हें काफी पसंद है, जो उनकी एनर्जी का राज भी है। अक्षय कुमार ने अपनी सेहत और एनर्जी का राज केला बताया है।
अक्षय कुमार किसी तरह की फैंसी डाइट को फॉलो नहीं करते हैं। वह अपनी डाइट को काफी सिंपल रखते हैं। वह ज्यादातर देसी रूप से घर में बना खाना पसंद करते हैं।
अक्षय कुमार अपनी लाइफस्टाइल में रोजाना योगा करना कभी मिस नहीं करते हैं। वह रोजाना योगा के साथ कुछ देर कार्डियो और हल्की वेट ट्रेनिंग जरूर करते हैं।
अक्षय कुमार अपनी नींद को लेकर काफी सजग हैं, वह रोजाना शाम के 7 बजे तक अपना डिनर कर लेते हैं। इसके बाद वह 9-10 बजे तक वह सोने चले जाते हैं।