हाइट बढ़ाने के लिए आराध्या को बचपन से क्या खिलाती थीं ऐश्वर्या बच्चन? बच्चों की लंबाई के लिए आप भी करें ट्राई

आराध्या बच्चन की लंबाई देखकर भला कौन उनकी तारीफ नहीं करेगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी इस कमाल फिटनेस के पीछे उनकी बचपन की डाइट है। आज हम आपको बताएंगे कि आराध्या को बचपन से ऐश्वर्या ने कैसी डाइट दी है? इसके अलावा जानिए उनकी सेहत के छुपे हुए राज...

आराध्या बच्चन की लंबाई का राज
01 / 06
Image Credit : Instagram/Canva

​आराध्या बच्चन की लंबाई का राज​

बच्चों की लंबाई की चिंता अक्सर माता-पिता को रहती है। लेकिन आप उनकी डाइट का बचपन से ख्याल रखकर लंबाई और ओवरऑल फिटनेस को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं आराध्या बच्चन का डाइट प्लान जो उनकी फिटनेस का राज भी है।

बचपन से रखा डाइट का ख्याल
02 / 06
Image Credit : Instagram/Canva

​बचपन से रखा डाइट का ख्याल​

आराध्या के जन्म के बाद ही ऐश्वर्या ने उनकी डाइट का पूरा ख्याल रखा है। जिसके लिए वह खुद रसोई में जाकर खाना बनाती थीं, जिससे डाइट में किसी तरह की कमी न रहे।

कैसा था डाइट प्लान
03 / 06
Image Credit : Instagram/Canva

​कैसा था डाइट प्लान?​

आराध्या की डाइट का बचपन से पूरा ख्याल रखा गया है। जन्म से 6 माह की उम्र तक स्तनपान के बाद आराध्या को ऐश्वर्या ने सॉलिड फूड देना शुरू किया। जिसमें पोषण से भरपूर सेब, केला, अनार जैसे फल और दलिया, खिचड़ी और वेजिटेबल सूप जैसी चीजें शामिल थीं।

जेनेटिक्स का भी असर
04 / 06
Image Credit : Instagram/Canva

​जेनेटिक्स का भी असर​

आराध्या बच्चन की लंबाई के पीछे केवल उनका हेल्दी डाइट प्लान ही नहीं बल्कि उनके जेनेटिक्स भी हैं। मां ऐश्वर्या बच्चन और पिता अभिषेक से विरासत में मिले जेनेटिक्स उनकी हाइट और फिटनेस के लिए काफी जिम्मेदार हैं।

भरपूर पोषण
05 / 06
Image Credit : Instagram/Canva

​भरपूर पोषण​

6 माह तक के बच्चे के लिए मां का दूध ही पर्याप्त होता है, लेकिन उसके बाद बच्चों को हेल्दी और सॉलिड फूड की जरूरत होती है। जिसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व शामिल हों।

बच्चों की लंबाई बढ़ाने के उपाय
06 / 06
Image Credit : Instagram/Canva

​बच्चों की लंबाई बढ़ाने के उपाय​

बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी समय 5-10 की उम्र का होता है। जिसमें आप उन्हें कैल्शियम, प्रोटीन, जिंक, आयरन और विटामिन से भरपूर फूड्स खाने को दें। इसके अलावा आप उन्हें कुछ हल्की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज भी करा सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited