Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक के बाद एक धमाके हो रहे हैं। सीरियल में अभिरा और अरमान करीब आ रहे हैं लेकिन किसी न किसी वजह से दोनों के बीच गलतफहमी हो रही है। अरमान और अभिरा बास्केबॉल के मैच में लड़ जाते हैं और तब अभिरा को अपनी गलती का एहसास होता है। अब दोनों कावेरी पोद्दार यानी दादी सा के जन्मदिन की तैयारियों के बीच भी लड़ जाएंगे। इस मौके पर मायरा-मुक्ति दोनों की गलतफहमी दूर करेगी। इसके अलावा, कृष पर अभिरा का गुस्सा भी निकलेगा।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अरमान को मुक्ति विंटेज कार की तरफ भेज देती है। मायरा भी अभिरा को अरमान के पास भेज देती है। अभिरा को गलता है कि अरमान ये कार दादी सा को गिफ्ट करेगा और अरमान सोचता है कि वह दोनों ड्राइव पर जाएंगे। इस वजह से दोनों के बीच गलतफहमी होगी।
दादी सा को एहसास हो जाता है कि अभिरा और अरमान के बीच गलतफहमी हो गई है और इसी वजह से दोनों लड़कर चले गए हैं। ऐसे में वह मुक्ति और मायरा को फैलाया हुआ रायता समेटने के लिए कहती है। इसके बाद घर में दादी सा की बर्थडे पार्टी की तैयारी होती है।
इसके बाद शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा और अरमान एक दूसरे को गुस्से के लुक्स देते हैं और इसी वजह से मायरा और मुक्ति दोनों अलग अलग अरमान अभिरा के पास जाते हैं और उन्हें सारा सच बता देंगे।
मायरा और मुक्ति को अभिरा और अरमान अपनी तरफ से डांट देते हैं लेकिन दोनों मन ही मन खुश भी होते हैं। इसके बाद दोनों एक दूसरे के बात करने की कोशिश करेंगे, लेकिन कुछ न कुछ होता ही रहेगा।
अभिरा जैसे ही अरमान से बात करने जाएगी तो रास्ते में उसे आर्यन मिल जाएगा, जिससे उसे पता चलेगा कि दिशा अपने घर चली गई है। इस मौके पर अभिरा दिशा के परिवार को दादी सा के बर्थडे में इनवाइट करती है, तो दिशा की बुआ का गुस्सा अभिरा पर निकलता है। वह अभिरा के आगे एक शर्त रखती है।
इसके बाद शो में दिखाया जाएगा कि दिशा की बुआ अभिरा को बोलती है कि कृष को दिशा से माफी मांगनी पड़ेगी और अभिरा इसके लिए हां कह देती है। इसके बाद अभिरा कृष को ऑर्डर देती है कि वह दिशा सा माफी मांगेगा, लेकिन कृष ऐसा करने से मना कर देता है।
इसके बाद शो में दिखाया जाएगा कि अरमान भी वहां पर आ जाएगा। अरमान कृष को सुनाने लगता है और तब कृष भी शांत नहीं रहता। कृष अरमान की बेइज्जती करता है। उसे बेरोजगार कहता है और अभिरा संग उसके रिश्ते को कॉम्प्लिकेट कह देता है।
Jun 14, 2026