YRKKH 7 Maha Twist: विद्या का हुआ पर्दाफाश, अरमान ने मांगी अभिरा से माफी; अब फिर बनेंगे पति-पत्नी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Upcoming Maha Twist: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कई दिलचस्प मोड़ आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि विद्या की हरकतों पर अरमान भड़क जाएगा और अभिरा से माफी मांगने के लिए कहेगा।

Authored by: आशना मलिकUpdated Mar 11 2026, 11:20 IST
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 11 मार्च को आएंगे ये महाट्विस्टImage Credit : JioHotstar01 / 08

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 11 मार्च को आएंगे ये महाट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Upcoming Maha Twist: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' छोटे पर्दे पर सालों से धूम मचा रहा है। सीरियल में अभी तक दिखाया गया कि अभिरा पोद्दार परिवार में वापस आ चुकी है, लेकिन दूसरी तरफ विद्या अभिरा के खिलाफ साजिश करते नहीं रुकती है। हालांकि सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले मोड़ यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

विद्या को अभिरा के खिलाफ भड़काएगी महरImage Credit : JioHotstar02 / 08

विद्या को अभिरा के खिलाफ भड़काएगी महर

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कई दिलचस्प मोड़ आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभिरा के पोद्दार हाउस में आने के बाद महर विद्या को मिलने के लिए बुलाएगी। वो कहेगी कि कहीं वो ही चीज दोबारा न हो जो 8 साल पहले हुआ था। महर की बातें सुनकर विद्या सोच में पड़ जाती है।

अभिरा का परिवार के सामने तमाशा बनाएगी विद्याImage Credit : JioHotstar03 / 08

अभिरा का परिवार के सामने तमाशा बनाएगी विद्या

विद्या अभिरा को अरमान की शर्ट संभालकर रखते हुए देख लेती है। ये सब देख विद्या भड़क जाएगी और अभिरा पर आरोप लगाना शुरू कर देगी। वो कहेगी कि अब तुम किसकी जिंदगी में आग लगाने आई हो। साथ ही अभिरा के किरदार पर भी उंगली उठाएगी।

अपनी मां पर भड़केगा अरमानImage Credit : JioHotstar04 / 08

अपनी मां पर भड़केगा अरमान

विद्या की बातें सुनकर अरमान भड़क जाता है। वो कहता है कि यहां गलती अभिरा की नहीं है, वो शर्ट मैंने ही वहां छोड़ी थी। अरमान विद्या से कहता है कि हमारे बीच जो परेशानी है वो एक तरफ। मेरी भी एक बेटी है और आप किसी की बेटी को ऐसे कहोगे, ये मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा।

मां को अभिरा से माफी मांगने के लिए कहेगा अरमानImage Credit : JioHotstar05 / 08

मां को अभिरा से माफी मांगने के लिए कहेगा अरमान

अरमान विद्या को अभिरा से माफी मांगने के लिए कहेगा। पहले विद्या मना कर देगी, जिसपर अरमान कहेगा कि अगर आप नहीं मांगोगे तो मं मांगूगा। ऐसे में विद्या अभिरा से माफी मांगने की कोशिश करेगी, लेकिन अभिरा जवाब देगी, "शांत हो जाइए, मैं यहां किसी को नीचा दिखाने नहीं आई।"

विद्या का काला चिट्ठा आएगा अरमान के सामनेImage Credit : JioHotstar06 / 08

विद्या का काला चिट्ठा आएगा अरमान के सामने

माधव अरमान के सामने कहेगा कि बेटा कमरे में शर्ट छोड़ता है और उसका इल्जाम मां अभिरा पर लगाती है। अब प्लग भी शायद मां से निकला होगा और बेटा अभिरा से नाराज है। माधव की बातें सुनकर अरमान भड़क जाता है और अपनी मां से सवाल करता है।

अभिरा से माफी मांगेगा अरमानImage Credit : JioHotstar07 / 08

अभिरा से माफी मांगेगा अरमान

अरमान दादीसा के कमरे में जाकर अभिरा से माफी मांगेगा और कहेगा कि आज गलती नहीं थी तुम्हारी, फिर भी मैं तुमपर भड़क गया। इसपर अभिरा कहेगी कि तुम पहले भी जख्म देकर माफी मांग चुके हो। ये कोई नई बात नहीं है।

पोद्दार परिवार में पति-पत्नी बन रहेंगे अभिरा-अरमानImage Credit : JioHotstar08 / 08

पोद्दार परिवार में पति-पत्नी बन रहेंगे अभिरा-अरमान

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। आर्यन की गर्लफ्रेंड का परिवार पोद्दार हाउस आने वाला होता है। लेकिन आर्यन अभिरा और अरमान को बताता है कि उसकी गर्लफ्रेंड का परिवार पुरानी सोच का है। वे लोग तलाक को गलत मानते हैं। इसलिए आपको उनके सामने पति-पत्नी बनकर रहना होगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!