जया बच्चन की इस शर्त ने तोड़ दी अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर की सगाई, बन गई थीं प्यार की दुश्मन!!

Why Karisma Kapoor And Abhishek Bachchan Engagement Broke: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की शादी ऐश्वर्या राय से पहले करिश्मा कपूर से फिक्स हो गई थी। दोनों की सगाई हो गई थी और सबकुछ सही चल रहा था। फिर आगे चलकर कुछ ऐसा हुआ कि अभिषेक और करिश्मा की सगाई टूट गई। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर..

Authored by: कुमार सरसUpdated Jan 13 2026, 18:58 IST
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर के प्यार की दुश्मन बन गई थीं जया बच्चनImage Credit : Instagram/movie pics01 / 06

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर के प्यार की दुश्मन बन गई थीं जया बच्चन

एक्टर अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का रिश्ता खूब सुर्खियों रहा था। 2000 के दशक की शुरुआत में दोनों के बीच गहरा प्यार हुआ और शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई थीं। लेकिन इस खूबसूरत प्रेम कहानी में एक बड़ी मुश्किल बनकर आईं जया बच्चन। पहले तो अभिषेक की मां ने करिश्मा को अपना लिया था लेकिन बाद में जाकर जया बच्चन ने करिश्मा कपूर के सामने एक शर्त रखी, जिससे अभिषेक और करिश्मा के रास्ते अलग हो गए। आज हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में बताएंगे कि जया बच्चन ने ऐसा क्या कह दिया जिससे ये सगाई टूट गई।

एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे अभिषेक-करिश्माImage Credit : Instagram/movie pics02 / 06

एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे अभिषेक-करिश्मा

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की लव स्टोरी के बारे में सभी लोग बात करते हैं। एक समय पर अभिषेक और करिश्मा एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे। अभिषेक और करिश्मा की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती थी।

अभिषेक और करिश्मा ने कर ली थी सगाईImage Credit : Instagram/movie pics03 / 06

अभिषेक और करिश्मा ने कर ली थी सगाई

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की 2002 में सगाई हुई थी, जिसकी पुष्टि खुद बच्चन परिवार ने अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर की थी, लेकिन कुछ ही महीनों बाद, जनवरी 2003 तक यह रिश्ता टूट गया, जिससे सभी हैरान रह गए थे।

​जया बच्चन भी हो गई थी तैयार ​Image Credit : Instagram/movie pics04 / 06

​जया बच्चन भी हो गई थी तैयार ​

अमिताभ बच्चन की वाइफ और एक्ट्रेस जया बच्चन ने करिश्मा को भरी महफिल में होने वाली बहू भी कह दिया था, लेकिन फिर ऐसा कुछ हुआ कि अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई टूट गई।

जया बच्चन ने रखी थी ये शर्तImage Credit : Instagram/movie pics05 / 06

जया बच्चन ने रखी थी ये शर्त

जब करिश्मा कपूर अभिषेक बच्चन से शादी करने जा रही थीं उस वक्त वो बॉलीवुड में धमाल मचा रही है। उनकी फिल्में लगातार हिट हो रही थी। रिपोर्ट्स की मानें तो जया बच्चन ने उनके सामने शादी के बाद फिल्मों में काम न करने की शर्त रख दी थी। करिश्मा कपूर ने इस शर्त को मानने से इनकार कर दिया था। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में करिश्मा कपूर के इस फैसले की वजह उनकी मम्मी बबीता को भी माना जाता है।

अभिषेक और ऐश्वर्या की शादीImage Credit : Instagram/movie pics06 / 06

अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी

इसके बाद अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी कर ली। अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी 20 अप्रैल, 2007 को हुई थी। शादी बच्चन फैमिली के बंगले 'प्रतीक्षा' में हुई और रिसेप्शन ताज होटल में हुआ था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!