पति के स्टारडम को ठेंगे पर रखती हैं ये हसीनाएं, सरेआम पोल-पट्टी खोलने में नहीं छोड़तीं कोई कसर
These Actresses Makes Fun Of Husband Publicly: टीवी और बॉलीवुड की कई हसीनाएं ऐसी हैं जो पति के स्टारडम को गंभीरता से नहीं लेतीं। वो सरेआम उनकी न केवल पोल-पट्टी खोल चुकी हैं, बल्कि कई बार मजाक भी बना चुकी हैं। इस लिस्ट में ट्विंकल खन्ना से लेकर काजोल तक शामिल हैं।
पति के स्टाडम को गंभीरता से नहीं लेतीं ये हसीनाएं
These Actresses Makes Fun Of Husband Publicly: बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जिनके स्टारडम को दुनिया सलाम करती है। लेकिन उनकी पत्नियां उस स्टारडम को जरा भी गंभीरता से नहीं लेतीं। इतना ही नहीं, वे सरेआम उनकी पोल-पट्टी खोलने में भी कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। इस लिस्ट में ट्विंकल खन्ना से लेकर सुनीता आहूजा तक का नाम शामिल है। चाहे ट्विंकल खन्ना हों या फिर काजोल, उन्हें अपने पतियों के सीक्रेट सरेआम बताते हुए देखा गया है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन हसीनाओं पर-
कश्मीरा शाह (Kashmera Shah)
कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह की शादीशुदा जिंदगी भले ही काफी बेहतर है, लेकिन कैमरे के सामने दोनों एक-दूजे का मजाक बनाने से नहीं चूकते। खासकर 'लाफ्टर शेफ्स' में कृष्णा और कश्मीरा को कई बार एक-दूजे पर तंज कसते देखा गया। कश्मीरा ने सरेआम बताया था कि उनका और कृष्णा का रिश्ता 'वन नाइट स्टैंड' के साथ शुरू हुआ था।
ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna)
बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना अपने पति और खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार को आड़े हाथों लेने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। अपनी एक पोस्ट में उन्होंने कहा था कि अगर मैं शादी के बाद पहले मर गई तो मैं भूत बनकर आऊंगी अक्षय और उनकी दूसरी पत्नी को डराने। यहां तक कि एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार को बीच में टोकते हुए ट्विंकल ने ये भी कहा था, "आप ऐसे क्यों बोल रहे हो जैसे प्रधानमंत्री स्पीच दे रहे हों।"
सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja)
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा न केवल सार्वजनिक रूप से अपने पति का मजाक उड़ा चुकी हैं, बल्कि कई बार पोल भी खोल चुकी हैं। सुनीता आहूजा का कहना है कि उन्हें अगले जन्म में गोविंदा एक पति के रूप में बिल्कुल भी नहीं चाहिए। उन्होंने ये तक कहा था कि गोविंदा एक आइडियल पति बिल्कुल नहीं हैं।
भारती सिंह (Bharti Singh)
कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाच्या की जोड़ी बेहद प्यारी है। दोनों अक्सर एक-दूजे का मजाक बनाते नजर आते हैं। चाहे कोई शो हो या फिर उनके खुद के व्लॉग, दोनों एक-दूजे पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ते। लेकिन ये कहना भी गलत नहीं होगा कि दोनों में बेहद प्यार है।
काजोल (Kajol)
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और अजय देवगन की जोड़ी भी सिनेमा जगत की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। काजोल को अक्सर अपने पति अजय देवगन के साथ मस्ती-मजाक करते देखा जाता है। एक्ट्रेस ने बताया था कि 'हलचल' के सेट पर अजय को देखकर उनका पहला रिएक्शन ये था "क्या ये है फिल्म का हीरो?" एक्ट्रेस का कहना था कि अजय देवगन उन्हें हीरो मैटेरियल नहीं लगे थे।
जया बच्चन (Jaya Bacchan)
जया बच्चन ने भी कई बार पति अमिताभ बच्चन पर सार्वजनिक रूप से तंज कसे हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति' में एक बार जया बच्चन ने बिग बी को ताना मारते हुए कहा था, "मैंने देखा तो नहीं पर सना है कि जब आप किसी के काम से प्रभावित होते हैं तो उन्हें फूल या चिट्ठी भेजते हैं। वैसे आज तक मुझे कभी नहीं मिली। भेजते हैं?"
Fashion Facts: फैशन की दुनिया का सबसे पुराना Logo, करीब 100 साल बाद भी वैसे का वैसा
WhatsApp पलक झपकते ही हो जाएगा बैन, भूल कर भी न करें ये 4 गलतियां
Price और Rate में क्या अंतर होता है, ज्यादातर लोग नहीं जानते
Vastu Tips For Money: घर में दो दिन भी नहीं टिकता पैसा, तो जानें पिछले 3 सालों से क्या गलती कर रहे हैं आप
ऋषिकेश में नया आकर्षण बजरंग सेतु, जानें इस ग्लास ब्रिज की खास बातें
Fashion Facts: फैशन की दुनिया का सबसे पुराना Logo, करीब 100 साल बाद भी वैसे का वैसा
पौष माह की एकादशी पर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, निरोग और सफलता का मिलेगा आशीर्वाद
सर्दियों में क्यों पीना चाहिए लौकी का जूस, सेहत के लिए है वरदान, जान लें गजब फायदे
WhatsApp पलक झपकते ही हो जाएगा बैन, भूल कर भी न करें ये 4 गलतियां
Video: संसद पर आतंकवादी हमले की 24वीं बरसी आज, PM मोदी, राहुल गांधी ने दी वीर जवानों को श्रद्धांजलि
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited