TV TRP Report, Week 17 2026: बार्क इंडिया ने हर सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। 2026 के 17वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट में बड़ा फेर बदल देखने को मिल रहा है। 'अनुपमा' तो जहां पहले ही नंबर 1 से दूर हो चुका था। वहीं अब 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की भी नंबर 1 की गद्दी छिन चुकी है। टीवी के एक पॉपुलर सीरियल ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर जगह बनाई है। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस सप्ताह जारी हुई टीआरपी लिस्ट पर-
टीवी के पॉपुलर सीरियल 'वसुधा' ने अपने धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स के साथ नंबर 1 पर जगह बना ली है। ये पहली बार हुआ है, जब शो नंबर 1 पर आया है। वसुधा सीरियल को इस बार 1.8 रेटिंग हासिल हुई है।
टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को इस सप्ताह तगड़ा झटका लगा है। हमेशा नंबर 1 पर रहने वाला ये शो आज दूसरे पर खिसक गया है। स्मृति ईरानी स्टारर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को 1.7 रेटिंग हासिल हुई है। बता दें कि शो में जल्द ही मिहीर और तुलसी की फिर से शादी होने वाली है।
टीवी के पॉपुलर सीरियल 'गंगा माई की बेटियां' ने भी टीआरपी लिस्ट में जबरदस्त धूम मचाई हुई है। रवि दुबे और सरगुन मेहता द्वारा प्रोड्यूस किये जा रहे इस शो की टीआरपी दिन पर दिन और बेहतर होती जा रही है। इस सप्ताह 'गंगा माई की बेटियां' 1.6 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
रुपाली गांगुली के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' को हर सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी बड़ा झटका लगा है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' टीआरपी लिस्ट में खिसककर चौथे स्थान पर आ चुका है। सीरियल को इस हफ्ते 1.5 रेटिंग ही हासिल हुई है।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के हालात में कुछ ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर शो को इस हफ्ते 1.5 रेटिंग हासिल हुई है। वहीं दूसरी ओर 'तुम से तुम तक' की टीआरपी को भी करारी चपत लगी है। शो 1.5 रेटिंग के साथ खिसककर पांचवे नंबर पर आ चुका है।