TRP List Week 4: अनुपमा के आगे पस्त हुआ 'नागिन 7' लेकिन तुलसी निकली आगे, लाफ्टर शेफ 3 ने दिखाया दबदबा

​TRP List Week 4: बार्क ने आखिरकार साल 2026 के चौथे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है जिसने टीवी दुनिया के शोज का हाल बताया। इस बार अनुपमा की रेटिंग्स में सुधार हुई लेकिन अब भी वो टीआरपी क्वीन नहीं बन पाई। दूसरी तरफ नागिन 7 पस्त हो गया।

TRP लिस्ट में इन शोज ने बनाई जगह
01 / 06
Image Credit : Jio Hotstar

TRP लिस्ट में इन शोज ने बनाई जगह

TV TRP List: आखिरकार वो दिन आ गया जिसका इंतजार टीवी शोज को हर हफ्ते होता है, टीआरपी लिस्ट। साल 2026 के चौथे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी गई जिसमें अनुपमा और क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ नागिन 7 की रेटिंग को नजर लग गई। जानिए क्या है आपके पसंदीदा सीरियल का टीआरपी लिस्ट में हाल टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
02 / 06
Image Credit : Jio Hotstar

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

स्मृति ईरानी स्टारर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इस हफ्ते लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। कहानी के दमदार ट्विस्ट और टर्न्स ने इसे 2.2 रेटिंग दिलाई साथ ही जनता के प्यार से इसे टीआरपी किंग बना दिया गया है।

अनुपमा
03 / 06
Image Credit : Jio Hotstar

अनुपमा

रूपाली गांगुली, अद्रिजा रॉय और शिवम खजूरिया स्टारर सीरियल 'अनुपमा' को इस बार टीआरपी लिस्ट में 2.2 रेटिंग के साथ दूसरा स्थान मिला। पहले के मुताबिक अनुपमा की रेटिंग में बढ़ौतरी हुई।

नागिन 7
04 / 06
Image Credit : Jio Hotstar

नागिन 7

प्रियंका चाहर चौधरी का सीरियल 'नागिन 7' को इस बार मुंह की खानी पड़ी। 2.1 रेटिंग के साथ ये लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। एकता कपूर का सीरियल पहले कई हफ्तों से टॉप पर बना हुआ था।

तुम से तुम तक
05 / 06
Image Credit : Jio Hotstar

तुम से तुम तक

आर्यवर्धन और अनु की प्रेम कहानी दर्शकों का दिल जीत रही है ये टीआरपी लिस्ट में साफ दिखाई दे रहा है। सीरियल 'तुम से तुम तक' को 1.9 रेटिंग मिली और ये चौथे स्थान पर आ बैठा।

लाफ्टर शेफ 3
06 / 06
Image Credit : Jio Hotstar

लाफ्टर शेफ 3

टीवी दुनिया का फेमस कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 3' को 1.9 रेटिंग मिली। बीते हफ्ते शो का फिनाले हुआ था। हालांकि ये अब 3. o के नाम से दोबारा स्क्रीन पर लौटा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited