Top 7 TV Gossips: सचिन त्यागी के बाद 'अनुपमा' में हुई इस हैंडसम हंक की एंट्री, 'नागिन 7' का ड्रैगन बना ये एक्टर

Top 7 TV Gossips 9 March, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। जहां एक तरफ 'अनुपमा' में सचिन त्यागी के बाद एक और एंट्री हुई है।वहीं 'नागिन 7' के लिए भी एक हैंडसम हंक का नाम सामने आ रहा है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Mar 9 2026, 16:43 IST
9 मार्च से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 08

9 मार्च से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 TV Gossips 9 March, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। टीवी के पॉपुलर सीरियल्स से लेकर इसके स्टार्स तक आज सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां एक तरफ 'अनुपमा' में सचिन त्यागी के बाद एक और एंट्री हुई है।वहीं 'नागिन 7' के लिए भी एक हैंडसम हंक का नाम सामने आ रहा है। वहीं दूसरी ओर अनुराग डोभाल की एक्सीडेंट के बाद अस्पताल से पहली तस्वीर सामने आई है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी से जुड़ी इन बड़ी खबरों पर-

अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं अनुराग डोभालImage Credit : Instagram02 / 08

अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं अनुराग डोभाल

​अनुराग डोभाल की एक्सीडेंट के बाद अस्पताल से पहली तस्वीर सामने आई है। अनुराग डोभाल के इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की गई, जिसमें वह हॉस्पिटल बेड पर नजर आए। फोटो के कैप्शन में लिखा था, "अनुराग के लिए प्रार्थना करें, वो जिंदगी के लिए लड़ रहा है।"​

'अनुपमा' में होगी दुष्यंत वाघ की एंट्रीImage Credit : Instagram03 / 08

'अनुपमा' में होगी दुष्यंत वाघ की एंट्री

​'अनुपमा' में सचिन त्यागी के बाद एक और किरदार की एंट्री होने वाली है। खबरों की मानें तो शो में '3 इडियट्स' फेम दुष्यंत वाघ कदम रखेंगे, जो सीरियल में सचिन त्यागी के किरदार के साथ नजर आएंगे। हालांकि उनके कैरेक्टर से पूरी तरह से पर्दा उठना बाकी है।​

'नागिन 7' में ड्रैगन बन कदम रखेगा ये एक्टरImage Credit : Instagram04 / 08

'नागिन 7' में ड्रैगन बन कदम रखेगा ये एक्टर

​'नागिन 7' को लेकर खबर है कि सीरियल में एक्टर जैन इबाद खान ड्रैगन बनकर कदम रख सकते हैं। सीरियल में उनकी एंट्री के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है।​

भारती सिंह के नाम से हो रहा है स्कैमImage Credit : Instagram05 / 08

भारती सिंह के नाम से हो रहा है स्कैम

​भारती सिंह ने हाल ही में अपने व्लॉग में बताया कि कुछ स्कैमर्स उनकी आवाज की एआई से मिमिक्री कर 'थिन फूट पैड' के नाम पर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए भारती सिंह ने कहा, "मेरे नाम से स्कैम हो रहा है। हर सुबह लोग मुझे मैसेज भेजकर पूछते हैं कि भारती जी क्या ये सच है? क्या इस चीज ने आपको पतला किया है, क्या आपने इसका इस्तेमाल किया है? आप इस कंपनी को जानती हो?"​

रिद्धिमा पंडित ने वंशज सिंह को भेजा लीगल नोटिसImage Credit : Instagram06 / 08

रिद्धिमा पंडित ने वंशज सिंह को भेजा लीगल नोटिस

​'द 50' के बाद भी रिद्धिमा पंडित और वंशज सिंह की तकरार खत्म नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिद्धिमा पंडित ने वंशज सिंह के खिलाफ लीगल नोटिस भेजा है, साथ ही ऑनलाइन उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।​

'शहजादी है तू दिल की' पर लगेगा तालाImage Credit : Instagram07 / 08

'शहजादी है तू दिल की' पर लगेगा ताला

​स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'शहजादी है तू दिल की' पर जल्द ही ताला लगने वाला है। लाख कोशिशों के बाद भी सीरियल की टीआरपी बढ़ने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में मेकर्स ने इसे बंद करने का फैसला किया है।​

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में होगी ईशा धीरवानी की एंट्रीImage Credit : Instagram08 / 08

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में होगी ईशा धीरवानी की एंट्री

​'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को लेकर खबर आ रही है कि इसमें जल्द ही एक्ट्रेस ईशा धीरवानी की एंट्री होने वाली है। हालांकि एक्ट्रेस का कहना है कि अभी तक उन्होंने शो के लिए सिर्फ मॉक शूट किया है और अभी मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!