Top 7 TV Gossips 8 July, 2026: टीवी का गलियारा हमेशा की तरह कई बड़ी खबरों से भरा है। छोटे पर्दे के कई बड़े सितारे ऐसे हैं जो आज लाइमलाइट में बने हुए हैं। जहां कोई अपने करियर के लिए तो वहीं कोई निजी जिंदगी के लिए सुर्खियां बटोर रहा है। टीवी की एक एक्ट्रेस हुनर हाली ने एल्विश यादव को जेंटलमैन कहा। वहीं दूसरी तरफ शिल्पा शिंदे ने शादी पर अपने दिल की बात साझा की। उन्होंने कहा कि अगर कोई प्रपोजल लेकर आएगा तो वह सोच सकती हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी की आज से जुड़ी बड़ी खबरों पर-
हुनर हाली ने हाल ही में दिये एक इंटरव्यू में एल्विश यादव को जेंटलमैन कहा। हुनल हाली ने एल्विश यादव को लेकर कहा, "जो है मुंह पर है। वो सच में बिंदास है और एक पक्का जेंटलमैन इंसान है। वो पूरा हिट मैटेरियल है।"
शिल्पा शिंदे ने ई-टाइम्स संग बातचीत के दौरान बताया कि वह शादी के लिए सोच सकती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं शादी के खिलाफ नहीं हूं, बल्कि मेरा मानना है कि शादी दो लोगों में, दो परिवारों में होती है। इसमें तालमेल और समझ बेहद जरूरी है। एक्ट्रेस बोलीं, "अगर कोई प्रपोजल लाएगा तो मैं इसके बारे में सोचूंगी, क्योंकि मैंने दरवाजे बंद नहीं किये हैं। बस मैं बेताब नहीं हो रही शादी, प्यार और पार्टनर के लिए।"
तन्मय वेकारिया ने पिता के निधन के बाद उनके लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। तन्मय वेकारिया ने पोस्ट में लिखा, "एक प्यार करने वाले पिता, एक देखभाल करने वाले पति, मेरे इकलौते गुरू और एक साफ दिल आत्मा, आप अपना आशीर्वाद उस खूबसूरत जगह से बनाए रखें, जहां आप हैं। मैं आपको हमेशा प्यार करूंगा और याद करूंगा पापा।"
हर्षद चोपड़ा ने बीते दिन 'लॉकअप 2' में श्रेया कालरा को चुड़ैल कहा। दरअसल, शिवांगी जोशी ने उन्हें रोते हुए अपने और श्रेया कालरा की बहस के बारे में बताया। इसपर हर्षद चोपड़ा भड़क गए। उन्होंने कहा, "और उस चुड़ैल को बोल मुंह न खोले अपना।"
'द अलायंस' में डॉली जावेद ने कुशाल टंडन को करारा जवाब देने में कोई कमी नहीं छोड़ी। ऐसे में जरीन खान ने डॉली जावेद की तारीफ की। एक्ट्रेस ने लिखा, "डॉली जावेद तारीफ के लायक हैं अपने मेल कंटेस्टेंट का बुरा बर्ताव न झेलने के लिए। मैं हैरान हूं कि बाकी लोग इसे क्यों झेल रहे हैं। तुम यूं ही आगे बढ़ो डॉली, मैं तो फैन हो गई तुम्हारी।"
टीवी के पॉपुलर सीरियल 'सहर होने को है' अभी तक ऋषिता कोठारी और माही विज अलविदा कह चुकी हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस फलक खान ने भी शो से किनारा कर लिया है। एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा कि इसका सफर मेरा खूबसूरत रहा है और मैं आभारी हूं। लेकिन फलक का कहना है कि वह नए किरदार भी निभाना चाहती हैं।
'लॉकअप 2' में राम कपूर ने खुद को प्ले बॉय बताया था। एक्टर का कहना था कि शादी से पहले उनके बहुत से अफेयर थे और वह प्ले बॉय थे। लेकिन शादी के बाद उन्होंने एक भी अफेयर नहीं किया। वहीं इसके बाद अब गौतमी कपूर ने पोस्ट शेयर की है। उन्होंने राम कपूर की फोटो शेयर कर लिखा, "हम आपको याद कर रहे हैं, आपको ढेर सारा प्यार और सम्मान।"