Top 7 TV Gossips 7 July, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह कई बड़ी खबरों से भरा है। छोटे पर्दे के बहुत से सितारे ऐसे हैं जो जमकर लाइमलाइट बटोर रहे हैं। इस लिस्ट में करिश्मा तन्ना से लेकर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम वृशिका मेहता तक शामिल हैं। जहां शैलेश लोढ़ा ने धूम-धड़ाके से अपनी बेटी की शादी की। वहीं दूसरी ओर वृशिका मेहता ने नया घर खरीदा है। इससे इतर करिश्मा तन्ना ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी की इन बड़ी खबरों पर-
'इंडियन आइडल 16' में कई बड़े सितारे महफिल सजाते नजर आएंगे। इस लिस्ट में मिलिंद गाबा, अल्ताफ रजा, अनुराधा पौडवाल और आनंद राज आनंद तक शामिल हैं।
माधुरी ग्रोवर ने 'लॉकअप 2' में कहा कि गरीब बच्चा पैदा करेंगे तो गरीबी बढ़ेगी। इस बयान के लिए वह निशाने पर आ गईं। वहीं अब इस मामले पर अश्नीर ग्रोवर ने रिएक्शन दिया है। इस बयान पर नलिनी उनागर ने अश्नीर ग्रोवर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अपनी 900 करोड़ रुपये की संपत्ति 1800 गरीब परिवार में बांट दो, वे अपने बच्चों को अच्छे से खिला लेंगे। वहीं इसके जवाब में अश्नीर ग्रोवर ने लिखा, "भीख/चंदा मांगने का तरीका थोड़ा कैजुअल है। बीवी ने अच्छा ज्ञान दे दिया है। इतने में इतना ही मिलेगा।"
शैलेश लोढ़ा ने अपनी बेटी स्वरा लोढ़ा की शादी बेहद धूम-धड़ाके से हुई। शैलेश लोढ़ा ने अपनी बेटी की शादी जोधपुर के उमैद भवन से की, जिसमें कई नामी हस्तियां भी शामिल हुईं। इस लिस्ट में विक्की कौशल, इरफान पठान, बाबा रामदेव और कुमार विश्वास जैसे सितारे शामिल हैं।
श्वेता तिवारी ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह ब्लैक ड्रेस में कातिलाना अंदाज दिखाती नजर आईं। इन तस्वीरों में श्वेता तिवारी का लुक देख फैंस भी दीवाने हो गए।
करिश्मा तन्ना ने प्रेग्नेंसी में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह ब्लैक टी-शर्ट और ट्राउजर में नजर आईं। इन तस्वीरों में करिश्मा तन्ना ने जमकर बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। उनकी फोटोज पर अनुशा दांडेकर और खुद वरुण बांगेरा ने भी कमेंट किया है।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस वृशिका मेहता ने पति के साथ अपना शानदार घर खरीदा। उन्होंने पति के साथ गृह प्रवेश पूजा भी की, जिससे जुड़ी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
अद्रिजा रॉय मंगेतर विग्नेश अय्यर के साथ हाल ही में स्विट्जरलैंड गई थीं, जिससे जुड़ी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कीं। फोटोज में अद्रिजा रॉय का बोल्ड अवतार देखने को मिला। व्हाइट टॉप और स्काई ब्लू ट्राउजर में अद्रिजा रॉय ने अपना जबरदस्त लुक दिखाया।