Top 7 TV Gossips: भारती सिंह दूसरी बार बनने वाली हैं मम्मी, अशनूर कौर की मम्मी ने बताया Abhinoor का सच

Top 7 Tv Gossips 6 October 2025: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज भी कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। जहां एक तरफ भारती सिंह ने ऐलान किया है कि वह जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। वहीं दूसरी ओर अशनूर कौर की मम्मी ने 'अभिनूर' पर चुप्पी तोड़ी है।

6 अक्टूबर से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें
01 / 08
Image Credit : Star's Instagram

6 अक्टूबर से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 Tv Gossips 6 October 2025: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज भी कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। टीवी के कई बड़े स्टार्स लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस लिस्ट में कॉमेडियन भारती सिंह से लेकर अशनूर कौर तक शामिल हैं। जहां भारती सिंह और हर्ष लिम्बाच्या ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि उनके घर फिर से नन्हा मेहमान आने वाला है। वहीं दूसरी ओर अशनूर कौर की मम्मी ने उनकी और अभिषेक बजाज की दोस्ती पर चुप्पी तोड़ी है। इसी तरह की कई बड़ी खबरें लेकर आज हम आपके पास आए हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन खबरों पर-

राखी सावंत के हाथ लगा नया शो
02 / 08
Image Credit : Star's Instagram

राखी सावंत के हाथ लगा नया शो

​राखी सावंत को यूं तो लोग उनकी बेबाकी के लिए 'बिग बॉस 19' में देखना चाहते हैं। लेकिन अब उन्होंने किसी और ही शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की है। राखी सावंत हाल ही में 'रियलिटी रानी ऑफ दी जंगल 2' में कदम रखा है। इस शो में आने के बाद राखी सावंत ने कहा, "मैं जंगल की असली रानी हूं।"​

बिग बॉस 19 को देख खट्टा हुआ देवोलीना भट्टाचार्जी का मन
03 / 08
Image Credit : Star's Instagram

'बिग बॉस 19' को देख खट्टा हुआ देवोलीना भट्टाचार्जी का मन

​'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार पर अभी तक कई सितारे सवाल उठा चुके हैं। इस लिस्ट में देवोलीना भट्टाचार्जी का नाम भी जुड़ गया है। देवोलीना भट्टाचार्जी ने ट्वीट कर लिखा, "ओह प्लीज... थोड़े से बदलाव के लिए मैंने सोचा कि वीकेंड का वार देखते हैं। लेकिन इतने सारी गलतियां और मूर्खता एक साथ।"​

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाच्या के घर दूसरी बार गूंजेगी किलकारी
04 / 08
Image Credit : Star's Instagram

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाच्या के घर दूसरी बार गूंजेगी किलकारी

​भारती सिंह और हर्ष लिम्बाच्या के घर एक बार फिर से किलकारी गूंजने वाली है। दरअसल, भारती सिंह ने हर्ष लिम्बाच्या संग अपनी क्यूट फोटो शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हम दोबारा प्रेग्नेंट हैं।" इस पोस्ट पर भारती सिंह और हर्ष को ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं।​

लेटेस्ट फोटोशूट से हर्षद चोपड़ा ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
05 / 08
Image Credit : Star's Instagram

लेटेस्ट फोटोशूट से हर्षद चोपड़ा ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

​हर्षद चोपड़ा ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह हद से ज्यादा हैंडसम लगे। हर्षद चोपड़ा पर इस फोटो के लिए फैंस जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।​

Abhinoor पर अशनूर कौर की मम्मी ने दिया रिएक्शन
06 / 08
Image Credit : Star's Instagram

#Abhinoor पर अशनूर कौर की मम्मी ने दिया रिएक्शन

​'बिग बॉस 19' में अशनूर कौर और अभिषेक बजाज की दोस्ती को अकसर प्यार का एंगल दिया जाता है। इसपर अशनूर कौर की मम्मी ने कहा, "अमाल गाना गाते हैं तो उनके शॉट को उसपर लगा दिया जाता है। हम इस इंडस्ट्री में बहुत वक्त से हैं तो हमें ये चीज बहुत ही मजाकिया और हल्की लगती है। आप उस गाने पर शॉट लगाकर उसे कुछ और दिखाना चाह रहे हो। लेकिन हमने जितने कमेंट्स पढ़े हैं और जो मेरे पास भी डीएम आते हैं, उसमें भी लोगों ने कहा है कि वे लोग उन्हें दोस्त मानते हैं और पसंद कर रहे हैं। दोस्त दो लड़कियां भी हो सकती हैं और लड़का लड़की भी हो सकते हैं तो वो दोस्त ही हैं।"​

एकता कपूर ने टीवी स्टार्स से मांगी माफी
07 / 08
Image Credit : Star's Instagram

एकता कपूर ने टीवी स्टार्स से मांगी माफी

​एकता कपूर ने हाल ही में वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह कलाकारों से माफी मांगती दिखीं। एकता कपूर ने कहा, "मैं उन सभी लोगों से माफी मांगना चाहती हूं, जिन्हें मैंने कभी ये कहा है कि आपका परफॉर्मेंस उस लायक नहीं था। मुझे सच में माफ करना।"​

नागिन 7 में नजर आएंगी रिद्धिमा पंडित
08 / 08
Image Credit : Star's Instagram

'नागिन 7' में नजर आएंगी रिद्धिमा पंडित

​रिद्धिमा पंडित आखिरी बार 'उफ्फ ये लव है मुश्किल' में नजर आई थीं। वहीं अब उन्हें लेकर खबर आ रही है कि उन्हें 'नागिन 7' के लिए अप्रोच किया गया है। वह शो में अहम भूमिका में नजर आ सकती हैं। हालांकि उनके और मेकर्स के बीच बातचीत जारी है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited