Top 7 TV Gossips: ठंडे बस्ते में गया अबरार काजी और प्रियांशी यादव का शो, 'द 50' से कटा इन कंटेस्टेंट्स का पत्ता
Top 7 TV Gossips 5 February, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। जहां एक तरफ अबरार काजी और प्रियांशी यादव का टीवी शो ठंडे बस्ते में जाने की कगार पर है। वहीं दूसरी ओर 'द 50' से एक साथ कई कंटेस्टेंट्स का पत्ता कटा है।
5 फरवरी से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें
Top 7 TV Gossips 5 February, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। छोटे पर्दे के बहुत से सितारे आज सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस लिस्ट में प्रिंस नरूला से लेकर निया शर्मा तक का नाम शामिल है। जहां एक तरफ अबरार काजी और प्रियांशी यादव का टीवी शो ठंडे बस्ते में जाने की कगार पर है। वहीं दूसरी ओर 'द 50' से एक साथ कई कंटेस्टेंट्स का पत्ता कटा है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी से जुड़ी बड़ी खबरों पर-
ठंडे बस्ते में गया अबरार काजी और प्रियांशी यादव का 'पवित्र रिश्ता'
टीवी एक्टर अबरार काजी और प्रियांशी यादव के अपकमिंग शो 'पवित्र रिश्ता' को लेकर खबर आ रही है कि अब शो ठंडे बस्ते में जा रहा है। खबरों की मानें तो चैनल ने 'पवित्र रिश्ता' का पायलट एपिसोड देखा था, जिससे उन्हें संतुष्टि नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने मेकर्स को उस एपिसोड को हटाकर इस प्लॉट पर दोबारा काम करने की सलाह दी है।
'मंगल लक्ष्मी' में लीड एक्टर बन एंट्री करेगा ये हैंडसम हंक
'मंगल लक्ष्मी' को लेकर खबर आ रही है कि एक्टर अल्तमश फराज बतौर लीड एक्टर शो में कदम रख सकते हैं। बता दें कि अल्तमश फराज ने 'ये है चाहतें' में भी अहम भूमिका अदा की थी, जहां उनके किरदार को खूब पसंद किया गया था।
प्रिंस नरूला ने इंफ्लुएंसर्स पर कसा तंज
प्रिंस नरूला ने हाल ही में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इंफ्लुएंसर्स की बढ़ती मौजूदगी पर हताशा जाहिर की है। उन्होंने रिद्धी डोगरा, करण पटेल और युविका चौधरी संग बातचीत में कहा, "जब से इनको इंडस्ट्री में लाया गया है ना, तब से इंडस्ट्री खत्म हो गई है।" वहीं करण पटेल ने भी कमेंट किया, "गधे घोड़े की रेस में दोड़ा दिये ना इन्होंने।" प्रिंस नरूला ने अपनी बात में आगे कहा, "12 सेकंड से ऊपर की ये एक्टिंग कर नहीं सकते हैं। कैमरा के आगे ले आओ, बोल नहीं पाते।"
'द 50' से कटा इन कंटेस्टेंट्स का पत्ता
'द 50' गेम शो दर्शकों के दिलों-दिमाग पर खूब राज कर रहा है। लेकिन शो को लेकर खबर आ रही है कि कई कंटेस्टेंट्स का इससे पत्ता कट चुका है। इस लिस्ट में अर्चित कौशिक और खानजादी शामिल हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।
'झनक' में हुई एक्ट्रेस गुरदीप पुंज की एंट्री
'झनक' शो में बीते कुछ दिनों पहले कई सितारों की एंट्री हुई थी। वहीं अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस गुरदीप पुंज ने शो में कदम रखा है। उनके किरदार के नाम से अभी तक पर्दा नहीं उठा है, लेकिन माना जा रहा है कि उनकी एंट्री सीरियल को नया रुख देगी।
करिश्मा तन्ना ने पति संग मनाई शादी की चौथी सालगिरह
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना की शादी की आज चौथी सालगिरह है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने शादी की कुछ तस्वीरें साझा कीं। फोटोज के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, "हैप्पी 4 लवर।" बता दें कि करिश्मा तन्ना ने साल 2022 में वरुण बांगेरा संग सात फेरे लिए थे।
शिमरी ड्रेस पहन बेहद खूबसूरत लगीं निया शर्मा
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह पिंक शिमरी आउटफिट में नजर आईं। फोटोज में निया शर्मा का अंदाज और उनकी खूबसूरती देखने लायक रही।
जुनैद सिद्दिकी ने टी20 विश्व कप में यूएई के लिए रचा इतिहास
Ajab Gajab: इस गांव में बहुत कम होती है बारिश, फिर भी हमेशा लहलहाते रहते हैं खेत, जानें क्यों
धुरंधर से 5 गुना ज्यादा कमाई करेगी ऋतिक रोशन की ये अपकमिंग फिल्में, बॉक्स ऑफिस के बन जाएंगे किंग
सरकारी स्कूल से पढ़कर बेटा बना असिस्टेंट प्रोफेसर, पिता चलाते हैं आटा चक्की
पहली मुलाकात में ही जीत लें दिल! जानें फर्स्ट डेट पर क्या करें और क्या नहीं?
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फिर चला अथॉरिटी का बुल्डोजर, डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण ध्वस्त
'राहुल गांधी अपनी योग्यता से नहीं बने LoP', रविशंकर प्रसाद बोले- राजनीतिक रूप से असभ्य रहा उनका आचरण
परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी ने छात्रों को दिया लोकल ट्रैवल और स्मार्ट स्टडी का मंत्र
Ragini MMS 3 में तमन्ना भाटिया संग रोमांस करेगा ये स्टारकिड!!
कल क्या है 14 फरवरी 2026 को, कल वैलेंटाइन वीक का कौन सा डे है, कल ही वैलेंटाइन डे है क्या
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited