Top 7 TV Gossips 4 June, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। टीवी के बहुत से सितारे आज सुर्खियों में बने हुए हैं। इस लिस्ट में संभावना सेठ से लेकर एल्विश यादव तक का नाम शामिल है। जहां एक तरफ संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी के घर जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है। वहीं एल्विश यादव ने एक एक्टर के साथ कभी काम न करने की बात कही है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी की आज से जुड़ी बड़ी खबरों पर-
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की हालत टीआरपी में और भी बिगड़ती जा रही है। इस सप्ताह शो को मात्र 1.3 रेटिंग ही हासिल हुई है, जो कि चौंकाने वाली है। वहीं अनुपमा को 1.5 रेटिंग मिली है।
आकांक्षा चौधरी ने बताया कि "स्प्लिट्जविला 16' का हिस्सा बनने से पहले जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया, जब उनके पास 50 रुपये तक नहीं थे। आकांक्षा चौधरी ने इस बारे में कहा, "जयपुर में अगर आप मॉडलिंग से थोड़ा भी ब्रेक ले लो तो रिप्लेस कर दिये जाते हो। मैंने एक महीने का प्रेक लिया और जब मैं लौटी तो मुझे असाइनमेंट बमिलने बंद हो गए। वो टाइम ऐसा था जब मेरे एकाउंट में जरा भी पैसे नहीं थे।" एक्ट्रेस ने कहा कि शो से पहले मेरे पास 50 रुपये तक नहीं थे, मुझे अपनी दोस्त के घर जाने के लिए 50 रुपये लगते थे, जो कि मेरे पास नहीं होते थे।
एल्विश यादव ने हाल ही में नयनदीप रक्षित संग बातचीत के दौरान कहा कि वह प्रिंस नरूला संग कभी काम नहीं करेंगे। एल्विश यादव ने कहा, "अभी तक मुझपर किसी के साथ काम करने का दबाव नहीं बनाया गया है। कोई भी मुझे किसी के साथ काम करने के लिए फोर्स नहीं कर सकता।"
आयशा सिंह और अदनान खान स्टारर 'मन्नत' को लेकर खबर आ रही है कि सीरियल में जल्द ही लीप आने वाला है। इस लीप में जहां विक्रांत की याद्दाश्त चली जाएगी। वहीं मन्नत को अपनी जिंदगी फिर से नए सिरे से शुरू करनी पड़ेगी।
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने वीडियो शेयर कर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आप लोग उस इंसान को झूठ बता रहे हो, जिसने सच का साथ दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं जिस चीज से गुजर रही थी कि वो मुझे ही मालूम है। मेरे मन में खुदकुशी के ख्याल आने लगे थे। शिल्पा शिंदे ने कहा कि जब मैंने पहले किसी से समर्थन की उम्मीद नहीं की थी तो अब भी मुझे कोई उम्मीद नहीं है।
टीवी और भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी के घर जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया है। कपल शादी के 10 साल बाद मम्मी पापा बने। उनके घर एक बेटा और एक बेटी ने कदम रखा है। इस बात की खुशखबरी कपल ने पोस्ट शेयर कर दी है।
मोनालिसा ने हाल ही में कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वह पिंक आउटफिट पहने पोज देती दिखीं। हर तस्वीर में मोनालिसा की कातिलाना अदाएं देखने को मिलीं।