Top 7 TV Gossips 4 February 2025: टीवी की दुनिया से आज भी कई बड़ी खबरें सुनने को मिल रही हैं। हिना खान से लेकर प्रणाली राठौड़ तक, कई सितारे आज सुर्खियों में आ गए हैं। हबि नवाब ने बताया है कि 'झनक' में आने वाले लीप के कारण उन्हें शो छोड़ना पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर 'कुमकुम भाग्य' में आने वाले लीप के कारण अबरार काजी और राची शर्मा को भी शो को अलविदा कहना पड़ेगा। दूसरी ओर प्रणाली राठौड़ के हाथ नया शो लग सकता है। कुछ इसी तरह की खबरें लेकर आज हम आपके पास आए हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन खबरों पर-
रोजलिन खान का मानना है कि हिना खान ने स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर के बारे में झूठ कहा है, साथ ही उन्होंने डॉक्टर्स को भी मुंह बंद रखने के लिए पैसे दिये हैं। लेकिन अब रोजलिन ने बॉलीवुड लाइफ संग बातचीत में बताया कि उन्हें ये बातें कहने के बाद धमकियां मिलने लगीं। रोजलिन खान ने कहा, "मुझे ऐसी कॉल आ रही हैं, जहां मुझे धमकियां दी जा रही हैं। मुझे गंदे नामों से पुकारा जा रहा है और लोग बलात्कार तक की धमकी दे रहे हैं।"
सोनी टीवी पर आने वाले 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' को लेकर खबर आ रही है कि जल्द ही इसमें एक्ट्रेस आयशा झुलका की एंट्री होने वाली है, जो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगी।
जसवंत बोपन्ना ने हाल ही में ई-टाइम्स संग बातचीत में बताया कि उसका और आकृति नेगी का ब्रेकअप हो गया है, क्योंकि वे रिलेशनशिप को संभालने में नाकाम रहे। जसवंत ने कहा कि एक रिश्ते को संभालने के लिए दोनों के प्रयासों की जरूरत होती है, लेकिन उनके बीच लगाव पहले जैसा नहीं था।
एकता कपूर टीआरपी के लिए 'कुमकुम भाग्य' की कहानी को नए सिरे से शुरू करने जा रही हैं। ऐसे में शो का हिस्सा रहे अबरार काजी और राची शर्मा का सीरियल से पत्ता कट चुका है। जहां लीड एक्टर के लिए कुशाल टंडन का नाम सामने आया है तो वहीं लीड एक्ट्रेस की तलाश जारी है।
चाहत पांडे और अरफीन खान पर किये गए कमेंट्स को लेकर ईशा सिंह ने कहा कि जब आप दोस्तों के साथ बैठे होते हैं तो आप मस्ती में कुछ भी बोल देते हैं और उस बारे में नहीं सोचते। मैं ये नहीं कह रही कि वो सही था, मैंने सॉरी बोला है और मैं उससे आगे निकल चुकी हूं।
'झनक' में जल्द ही 20 साल का लीप आने वाला है, जिसके बाद हिबा नवाब और कृषाल आहूजा को शो छोड़ना पड़ेगा। इस मामले पर हिबा नवाब ने कहा, "मैं इस बात से दुखी हूं कि मैं शो से जा रही हूं। झनक मेरे लिए बच्चे की तरह था और इस रोल को निभाना बहुत बड़ा अवसर था। लेकिन अंत में ये मेकर्स का नजरिया और कहानी है और मुझे लगता है कि 20 साल का लीप शो को नयापन देगा।"
सोनी टीवी पर आने वाले एकता कपूर के अपकमिंग शो को लेकर खबर आ रही है कि इससे शिवांगी जोशी का पत्ता कट चुका है। मेकर्स शिवांगी की जगह प्रणाली राठौड़ को हर्षद चोपड़ा के साथ कास्ट कर सकते हैं। बता दें कि दोनों ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में साथ काम किया था।